Saturday, March 14, 2026

Bareilly: 8वीं पास फर्जी कांस्टेबल ने 6 महिला Constable के साथ किया रेप, ऐसे निकालता था जानकारी

Bareilly में एक फर्जी कांस्टेबल ने आधा दर्जन महिलाओं के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। इन सभी महिलाओं को आरोपी शादी का झांसा दिया था। वो महिला कांस्टेबल की जानकारी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट से जुटाता था और फिर उनसे बातचीत कर उन्हें अपने जाल में फंसाता था। पुलिस ने आरोपी राजन वर्मा को हिरासत में ले लिया है।

हाल ही में यूपी के बरेली में एक और रेप घटना सामने आयी है। इस घटना ने सभी पुलिस अधिकारीयों को हिलाकर रख दिया है। इस घटना में खुद पुलिस रेप और ठगी का शिकार बन गई है। आरोपी ने ना सिर्फ महिला कांस्टेबल के साथ ठगी की, बल्कि एक दिखावट शादी भी कर ली। और हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि उसने ऐसा एक नहीं कई महिला पुलिसकर्मियों के साथ किया।

आरोपी लंबे से चल रहा था फरार

पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी का नाम रंजन वर्मा है और वो लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला है। वो लम्बे समय से फरार था। आरोप है कि अब तक ना जाने वो कितनी महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बना चुका है। इस मामले में फिलहाल अभी पुलिस की जांच जारी है। आरोपी ने महिला पुलिसकर्मी के साथ रेप तो किया ही साथ ही उनके लाखों रुपये भी ठगे। यहां तक की आरोपी लखीमपुर की ही एक महिला कांस्टेबल को अपने झांसे में फंसाया लेकिन ज्यादा देर तक वो अपनी हकीकत उस महिला के सामने छुपा नहीं पाया। राजन वर्मा कोई पुलिस अधिकारी नहीं है वो बस एक 8वीं पास आरोपी है।

महिला कांस्टेबल के हत्थे ऐसे चढ़ा आरोपी

राजन महिला पुलिस के संपर्क में आया और उसने खुद को एडीजी लखनऊ के यहां तैनाती बताया। खुद को अविवाहित बताकर महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झूठा दिलासा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपी ने इसके बाद महिला के नाम से लोन भी निकलवा लिया। उसने 6.5 लाख लाख का पर्सनल लोन लखनऊ में प्लाट लेने के लिए भी लिया था। पुलिस ने बताया की आरोपी ने लोन लेने के लिए एक महिला कांस्टेबल के आधार और पेन कार्ड का इस्तेमाल किया था, उस ही के आधार पर वो पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी के बारे में क्या जानकारी दी?

पुलिस ने जानकारी दी कि थाना कोतवाली में 13 जुलाई, 2024 को आईपीसी धारा 376 और धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी ने महिला कांस्टेबल के साथ शादी का झांसा देकर धोखादड़ी की थी। पिछले 1 साल से आरोपी फरार था लेकिन अब पुलिस के उसकी गिरफ़्तारी कर ली है।

आरोपी का नाम राजन वर्मा है। वो महिलाओं का डाटा पुलिस की अदिखारिक वेबसाइट से चुराता था। इस वेबसाइट पर साड़ी जानकारी रहती है जैसे महिला का नाम क्या है, उसकी पोस्टिंग कहा है। वो अपने को पुलिस अफसर बताता था और उन महिलाओं को अपनी पुलिस के साथ फोटो भेजकर उनके साथ संबंध बनाता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article