Sunday, April 5, 2026

Bangladeshi Girl Death In Firing: बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ कर रहीं मां बेटी पर BSF ने की फायरिंग, हिंदू लड़की की हुई मौत

Bangladeshi Girl Death In Firing:13 साल की एक हिन्दू बच्ची बांग्लादेश से त्रिपुरा में अंतरराष्‍ट्रीय सीमा से भारत में अवैध तरीके से घुसने की कोशिश कर कर रही थी। BSF की फायरिंग के दौरान उसे गोली लग गयी और उसकी मौत हो गयी।

बांग्लादेश में शेख हसीना के इस्तीफे के बाद से तख्तापलट हो गया। इसके बाद से वहां लगातार हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। अब उनको अपने बचाव के लिए भारत से अच्छा कोई और देश नहीं दिख रहा है। इसलिए अब वो यहां भारत में शरण लेने की फिराक में है। इस से पहले कई बार बॉर्डर की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जहां बांग्लादेशी बॉर्डर क्रॉस कर भारत में घुसने की फ़िराक में थे। अब त्रिपुरा में अंतर्राष्टीय सीमा पर एक 13 साल की बांग्लादेशी हिन्दू बच्ची की कथित तौर पर मौत हो गयी। वो भारत में अवैध रूप से घुसने की कोशिश कर रही थी। BSF ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वो फायरिंग में मारी गयी।

BSF ने बच्ची का शव सौंपा

Bangladeshi Girl Death In Firing: ढाका ट्रिब्यून की दी गयी जानकारी के मुतबिक BSF ने घटना के 45 घंटे बाद मंगलवार की रात 13 साल की बच्ची का शव बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) को सौंप दिया। बच्ची की पहचान 13 साल की स्वर्णा दस के रूप में हुई है। BSF की कथित फायरिंग में वो मारी गयी।

कुलौरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी बिनय षण रॉय ने शव सौंपे जाने की जानकारी की पुष्टि करते हुए बताया की आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं करने के बाद बच्ची का शव बांग्लादेश भेज दिया गया है।

मां-बेटी भारत में घुसना चाहते थे

स्थिति से निपटने के लिए बीजीबी और बीएसएफ के बीच फ्लैग मीटिंग बुलाई हुई। बच्ची की पहचान 13 वर्षीय स्वर्णा दास के रूप में की गयी है। बच्ची पश्चिम जूरी संघ के जूरी उपजिला के अंतर्गत कलनीगर गांव निवासी पोरेंद्र दास की बेटी थी। पोरेंद्र ने जानकारी दी कि उसकी पत्नी और स्वर्णा उनके सबसे बड़े बेटे जो त्रिपुरा में रहते हैं उनसे मिलने के लिए त्रिपुरा जा रही थी। उन्हें वहां 2 दलालों से मदद मिली। रविवार रात 9 बजे जब दोनों मां-बेटी भारतीय बॉर्डर पर पहुंचे तो बीएसएफ ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे स्वर्णा की मौके पर मौत हो गयी। स्वर्णा की मां को गोली नहीं लहि। इस हादसे आक्रोश फैल गया है और बॉर्डर एरिया में सख्ती बढ़ा दी गयी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article