Friday, April 10, 2026

हरिद्वार में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी पहचान से रह रही थी ‘श्रुति’ बनकर

हरिद्वार में बांग्लादेशी घुसपैठ

उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला सालेहा बेगम और उसके साथी श्यामदास को गिरफ्तार किया है। महिला अपनी असली पहचान छुपाकर लंबे समय से ‘श्रुति’ नाम से हरिद्वार में रह रही थी।

फेसबुक से शुरू हुआ संपर्क, पहला पति छोड़ा

जाँच में सामने आया कि सालेहा बेगम वर्ष 2023 में बांग्लादेश से भारत में दाखिल हुई थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से उसकी मुलाकात छत्तीसगढ़ के रहने वाले श्यामदास से हुई और दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया।

सालेहा ने अपने पहले पति को बांग्लादेश में छोड़कर दिल्ली में श्यामदास के साथ रहना शुरू कर दिया। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वह अवैध रूप से भारत में डटी रही। इसके बाद दोनों ने मिलकर हरिद्वार में डेरा जमा लिया।

फर्जी दस्तावेजों का पूरा नेटवर्क

दोनों ने मिलकर धोखाधड़ी के जरिए पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य भारतीय पहचान पत्र बनवाए। इन्हीं फर्जी कागजातों की बुनियाद पर उन्होंने विवाह प्रमाण पत्र और भारतीय पासपोर्ट तक हासिल कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस को तलाशी के दौरान महिला का असली बांग्लादेशी पासपोर्ट और वहाँ का पहचान पत्र भी बरामद हुआ है। इससे उसकी असली पहचान पूरी तरह उजागर हो गई।

दोनों आरोपी जेल भेजे, जाँच जारी

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल अन्य संदिग्ध लोगों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Mudit
Mudit
लेखक भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्येता हैं। वे पिछले एक दशक से सार्वजनिक विमर्श पर लेखन कर रहे हैं। समाज, राजनीति, विचारधारा, शिक्षा, धर्म और इतिहास पर रिसर्च बेस्ड विश्लेषण में वे पारंगत हैं। वे 'द पैम्फलेट' में दो वर्ष कार्य कर चुके हैं। उनके शोधपरक लेख अनेक मौकों पर राष्ट्रीय विमर्श की दिशा में परिवर्तनकारी सिद्ध हुए हैं।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article