Wednesday, January 28, 2026

Bangladesh Floods: बांग्लादेश में बाढ़ के हालात, भारत को बताया जिम्मेदार, भारत ने दिखाया आइना

Bangladesh Floods: इस समय हर जगह भारी बारिश हो रही है। ऐसे में बांग्लादेश के कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने इसके लिए भी भारत को जिम्मेदार ठहराया है।

इस समय भरी बारिश के चलते बांग्लादेश के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसके लिए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत को जिम्मेदार बताया है। मुहम्मद यूनुस भारत को कुछ खास पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में उनके नेतृत्व में बनी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने ये दावा किया है की आज बांग्लादेश में जो बाढ़ के हालात हैं उनका जिम्मेदार भारत है। ऐसे उन्होनें इसलिए कहा क्योंकि त्रिपुरा में गोमती नदी पर बने बांध के फाटक खोल दिए गए हैं, जिसकी वजह से बाढ़ के हालात बने हैं।

बांग्लादेश को भारत ने दिखाया आइना

बांग्लादेश के लगाए आरोपों को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये समस्या दोनों देशों की है। इसकी वजह से दोनों पक्षों को बराबर परेशानी होती है। इसका समाधान खोजने की जरुरत है। एक-दूसरे पर आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा। मंत्रालय ने ये भी कहा कि हमने देखा है कि बांग्लादेश की पूर्वी सीमा के जिलों में बाढ़ त्रिपुरा में नदी के बांध खोलने कि वजह से ही आयी है, लेकिन यह तथ्यात्मक रूप से बिल्कुल सही नहीं है।

बांग्लादेश में इसलिए हुए बाढ़ जैसे हालत

भारत ने कहा कि भारत और बांग्लादेश से होकर बहने वाली गोमती नदी में इस साल सबसे ज्यादा बारिश हुई है, जिसकी वजह से वजह से पानी ज्यादा हो गया है। बांग्लादेश में बाढ़ मुख्य रूप से बांध के नीचे बड़े जलग्रहण क्षेत्रों में ज्यादा पानी होने की वजह से आयी है। । मंत्रालय नकहा कि डंबूर बांध बांग्लादेश की सीमा से 120 किलोमीटर की दूरी पर है जो की कम ऊंचाई का बांध है। ये बिजली पैदा करता है और बिजली ग्रिड में जाती है, जिससे बंग्लादेश को भी त्रिपुरा से 40 मेगावाट बिजली प्राप्त होती है।

लगातार हो रही भारी बारिश ने दोनों देशों की चिंता बढ़ाई

इस बार हो रही बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। पूरे त्रिपुरा और बांग्लादेश में 21 अगस्त से लगातार बारिश हो रही है। मंत्रालय ने कहा कि ज्यादा पानी का स्तर होने के कारण उसे छोड़ा जाता है। दोनों देश 54 जगह पर नदियों से सांझा करते हैं। इसके समाधान के लिए हमें ऐसा करना ही पड़ता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article