Saturday, March 28, 2026

Ayodhya News: राम दरबार के दर्शन को पहुंची आलमीन ने गाए भजन; बोली- ‘श्रीराम हमारे भी, हमें कौन रोकेगा?’

Ayodhya News: अयोध्या स्थित रामजन्मभूमि पर गंगा दशहरा (5 जून, 2025) का दिन इतिहास में एक और स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गया। भव्य राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर जहां चारों ओर वैदिक मंत्रों की गूंज थी, वहीं एक और दृश्य ने हर किसी को चौंका दिया।

दरअसल, बुर्का पहने एक मुस्लिम महिला आलमीन ने मंदिर परिसर में आकर “राम कब दर्शन देंगे…” जैसे भजन से ऐसा सुर छेड़ा कि वहां मौजूद भक्तगण स्तब्ध रह गए। आलमीन का यह रामभजन श्रद्धा और भावनाओं से इतना ओतप्रोत था कि कुछ क्षणों के लिए सामुदायिक सीमाएं जैसे मिट गईं।

सेक्युलर जमातों को तमाचा, कहा- राम हमारे भी

कार्यक्रम के बाद आलमीन ने मीडिया से बातचीत में बेझिझक कहा, “हमारी मर्जी है, हम राम मंदिर आ सकते हैं। किसी को क्या आपत्ति? राम सभी के हैं, हमें बुलाया गया, इसलिए हम आए।”

यह बयान कहीं न कहीं उन कथित सेक्युलर जमातों को भी करारा जवाब है जो मंदिर आंदोलन को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करते हैं।

योगी आदित्यनाथ को दी जन्मदिन की बधाई

जब आलमीन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने भी “योगी जी से सब मिलना चाहते हैं। आज उनका जन्मदिन है, हमारी तरफ से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं।” कहकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना गया गंगा दशहरा का दिन

गंगा दशहरा के दिन अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आज संपन्न हुआ।राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए खास तौर पर गंगा दशहरा का दिन चुना गया।

इस दिन अभिजीत में सुबह 11:25 से 11:40 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा की हई। गंगा दशहरा के दिन सिद्ध योग भी बन रहा है। इससे पहले दो दिन तक लगातार संस्कार और अधिवास परंपरा चली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article