Friday, March 20, 2026

Atal Ji Death Anniversary: “मैं अविवाहित हूं कुंवारा नहीं” अटल जी ने क्यों नहीं की थी शादी

Atal Ji Death Anniversary: तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की आज छठी पुण्यतिथि है। अपनी राजनीती और हाजिरजवाबी के लिए तो अटल जी को सब जानते हैं लेकिन उनका एक और पहलु था जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। अटल जी के बारे में कहा जाता है की “बेशक वो कुंवारे थे, लेकिन प्रेम के माया जाल में तो वो भी फंसने से बच नहीं पाए थे।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की आज पुण्‍यतिथि है। अटल जी कभी शादी नहीं की। अब मन में सवाल ये आता है कि अपनी हाजिरजवाबी से दिलों में राज करने वाले से अटल बिहारी वाजपेयी ने आखिर शादी क्‍यों नहीं की? आइये इसके पीछे की वजह जानते हैं।

रजुमारी कौल के प्यार में पड़ गए थे अटल जी

कहा जाता है उनके जीवन में एक महिला थी जिनका नाम राजकुमारी कौल था। ये दोनों काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। एक समय ऐसा आया जब ये दोस्ती प्यार में बदल गयी। एक वरिष्ठ पत्रकार ने अपनी किताब में इस बात का जिक्र भी किया है। जिसमें उन्होनें बताया है कि साल 1940 में ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज में राजकुमारी कि और अटल जी की दोस्ती हुई थी।

प्रेम पत्र के जवाब का आजीवन किया इंतजार

पत्रकार अपनी किताब में आगे ये भी लिखते हैं कि अटल जी ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए रजुमारी को एक प्रेम पत्र लिखा था। लेकिन उनकी तरफ से कभी उस प्रेम पत्र का कोई जवाब नहीं आया। अटल जी आजीवन उस प्रेम पत्र के जवाब का इंतजार करते रहे और उसका नतीजा ये रहा कि उन्होनें कभी शादी ही नहीं की।

अटल जी की शादी का मुहूर्त कभी निकल ही नहीं पाया

ख़बरों के मुताबिक़, अटल जी के रिश्तेदार और चाहने वाले बताया करते थे कि पूर्व प्रधानमंत्री में बचपन से ही देश सेवा करने का एक अलग सा जुनून सवार था, उनकी कलम ही उनकी ताकत थी। वो पूरे देश को अपना परिवार समझते थे और पूरे देश को अपना घर। उनकी शादी को लेकर कहा जाता है कि अटल जी देश सेवा के कार्यों में इतने फंस गए थे कि फंस गए कि उन्हें शादी करने का मौका ही नहीं मिला। एक साक्षात्‍कार के दौरान अटल जी ने खुद ये कहा था कि देश और देश के करोड़ों लोगों का जो परिवार है, उनकी जिम्मेदारियों निभाते हुए वो इस तरह से फंसे कि कभी उनके शादी करने का मुहूर्त निकल ही नहीं पाया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article