Thursday, March 12, 2026

Arvind Kejriwal: मात्र 2 किलो घटा केजरीवाल का वजन, AAP कह रही- कोमा में चले जाएंगे, ब्रेन स्ट्रोक हो जाएगा

Claims regarding Kejriwal’s medical report: आम आदमी पार्टी (AAP) का कहना है कि उसके संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जेल में साढ़े 8 किलो वजन घट गया है। हालांकि, जेल प्रशासन ने इन आरोपों को नकार दिया है। बताया गया है कि कैद की अवधि में तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल का वजन मात्र साढ़े 3 किलो ही घटा है। जेल के अधिकारियों ने सोमवार (15 जुलाई, 2024) को इस संबंध में बयान दिया।
जेल प्रशासन ने बताया कि 1 अप्रैल, 2024 को अरविंद केजरीवाल का वजन 65 किलो था। उसी दिन उन्हें तिहाड़ के सेन्ट्रल जेल संख्या 2 में भर्ती किया गया था। वहीं 10 मई को जब उन्हें जमानत पर रिहा किया गया, तब उनका वजन 64 किलो था। यानी, 1 महीने 10 दिन में उनका वजन मात्र 1 किलो घटा। 2 जून को चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था। तब उनका वजन 63.5 किलो मापा गया था। अभी उनका वजन 61.5 किलोग्राम है। इस तरह आत्मसमर्पण के बाद मात्र 2 किलो वजन कम हुआ।

दिन में 3 बार घर का बना भोजन दिया जा रहा

जेल प्रशासन ने बताया कि 24 घंटे उन्हें मेडिकल निगरानी में रखा गया है, प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य संबंधित जांच की जाती है। उनके द्वारा की गई शिकायतों के आधार पर उन्हें दवा दी जाती है। मेडिकल बोर्ड ही उनका खानपान भी तय कर रहा है। जेल प्रशासन ने कहा कि लोगों में भ्रम फैलाने के लिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। उन्हें दिन में 3 बार घर का बना हुआ भोजन दिया जा रहा है। 16 जून, 2024 को ऐसा दिन भी आया था जब अरविंद केजरीवाल ने अपना वजन जांच कराने से इनकार कर दिया था।

संजय सिंह ने कहा, वजन 8.5 किलो कम हुआ

उधर AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों द्वारा अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य के संबंध में किए गए दावों को गलत बताया। उन्होंने आरोप लगाया था कि गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल का वजन 8.5 किलो कम हो गया। संजय सिंह ने दावा किया कि एम्स के डॉक्टरों की एक टीम अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य की जांच कर रही है और उन्होंने पाया है कि केजरीवाल का वजन तेजी से कम हो रहा है और वे हाइपोग्लाइसीमिया से पीड़ित हैं। उनका रक्त शर्करा स्तर 5 बार 50 मिलीग्राम/डीएल से नीचे चला गया, जिससे वे कोमा में जा सकते थे या उनकी मृत्यु भी हो सकती थी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को मौत के घाट उतारने की साजिश की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article