Friday, February 13, 2026

Arvind Kejriwal: हरियाणा ने दिल्ली के पानी में मिलाया जहर! केजरीवाल के आरोप पर चुनाव आयोग का नोटिस, जानें सजा का प्रावधान

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली चुनाव से पहले बड़ा दावा करते हुए बीजेपी पर हरियाणा से दिल्ली आ रहे पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया। इस पर चुनावी आयोग ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजकर पानी में जहर मिलाने के उनके बयान पर जवाब माँगा है। जवाब आज बुधवार (29 जनवरी 2025) की शाम 8 बजे तक देना होगा। आयोग ने चिंता जताई है कि इस तरह के आरोपों से क्षेत्रीय समूहों के बीच दुश्मनी, पड़ोसी राज्यों के निवासियों के बीच तनाव और पानी की कमी को लेकर कानून-व्यवस्था की समस्याएँ हो सकती हैं।

Arvind Kejriwal: भ्रामक बयान के लिए 3 साल जेल संभव

चुनावी आयोग के नोटिस में विभिन्न निर्णयों और कानूनी प्रावधानों का हवाला दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी है गई कि राष्ट्रीय एकता और सार्वजनिक सद्भाव के खिलाफ भ्रामक बयान देने के लिए केजरीवाल को 3 साल तक की जेल हो सकती है। इससे पहले, चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार को दिल्ली को आपूर्ति की जाने वाली पानी में अमोनिया के स्तर में वृद्धि के आरोपों को लेकर 28 जनवरी तक रिपोर्ट माँगी है।

जानें क्या कुछ कहा केजरीवाल ने?

बता दें आप नेता अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार दिल्ली के लिए छोड़ी जा रही पानी में जहर मिलाया था और अधिकारियों ने उसे समय रहते बाहर रोक लिया था। (Arvind Kejriwal) केजरीवाल ने यह भी दावा किया था कि अगर दिल्ली जल बोर्ड ने जहर नहीं पकड़ा होता तो राजधानी में सामूहिक नरसंहार हो सकता था। केजरीवाल ने कहा, “वहां की बीजेपी सरकार हरियाणा से आने वाले यमुना के पानी में जहर मिला रही है।” उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए यह भी कहा, “देश ने आज तक इतनी गंदी राजनीति नहीं देखी। अगर दिल्ली की जनता बीजेपी को वोट नहीं दे रही है तो क्या आप दिल्ली की जनता को जहर मिला हुआ पानी पिलाकर मार देंगे?”

यह भी पढ़े : UCC In Uttarkhand: अगर उत्तराखंड में सरकार बदलेगी तो क्या वापस लिया जा सकता है UCC, जानें क्या कहता है कानून

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article