मज़हबी ने हिंदू बनकर युवती को फंसाया: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हिंदू युवती ने युवक पर नाम बदलकर दोस्ती करने, नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने, जबरन धर्मांतरण कराने और वर्षों तक शोषण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता अपने छोटे बच्चे के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
नौकरी का झांसा देकर फंसाया
पीड़िता के अनुसार वर्ष 2023 में उसे नौकरी की ज़रूरत थी। इसी दौरान उसकी सहेली हिना ने उसकी मुलाकात एक युवक से कराई, जिसने अपना नाम राकेश बताया।
युवक ने नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे नज़दीकियां बढ़ाईं और धीरे-धीरे विश्वास जीत लिया।
कोल्डड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ
पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जब लड़की बेहोशी की हालत में हुई तो मज़हबी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
इतना ही नहीं, इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाए गए, जिन्हें बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किया गया।
तीन साल तक ब्लैकमेलिंग का आरोप
पीड़िता का कहना है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने लगातार तीन साल तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया।
विरोध करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने तक की धमकियां दी गईं।
मौलवी की मदद से करवाया धर्मांतरण
पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाद में उसे पता चला कि राकेश का असली नाम फिरोज है। फिरोज और उसके साथियों ने एक मौलवी की मदद से जबरन धर्मांतरण कराया।
उसका नाम बदलकर आलिया रखा गया और उससे नमाज़, कलमा और रोज़ा भी जबरन करवाया गया।
विरोध पर स्लॉटर हाउस में कटवाने की धमकी
पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने उससे निकाह किया, लेकिन कुछ समय बाद उसे छोड़ दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे स्लॉटर हाउस में कटवाने जैसी धमकियां दी गईं।
पीड़िता ने यह भी बताया कि उसका निकाह पहले से ही हो चुका था और वह एक छोटे बच्चे की मां है।
घटना से आहत पीड़िता अपने छोटे बच्चे के साथ अलीगढ़ के एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

