Thursday, February 12, 2026

Ahemdabad Plane Crash 2025: Air India हादसे के बाद अलर्ट मोड में DGCA, बोइंग 787 के सभी विमानों की जांच शुरू

Ahemdabad Plane Crash 2025: 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के बाद भारत सरकार और डीजीसीए (DGCA) ने तुरंत कदम उठाते हुए सभी बोइंग 787 विमानों की तत्काल जांच का आदेश दिया है।

DGCA ने एयर इंडिया को GE9X इंजन से लैस विमानों की विस्तृत जांच करने को कहा है, जिसमें टेक-ऑफ के मापदंड, इंजन ईंधन प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रणों का परीक्षण शामिल है।

एयर इंडिया ने 9 विमानों की जांच की पूरी

Ahemdabad Plane Crash 2025: एयर इंडिया के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि अब तक 9 बोइंग 787 विमानों की सुरक्षा जांच पूरी हो चुकी है।

शेष 24 विमानों की जांच DGCA द्वारा तय की गई समय-सीमा के अंदर पूरी कर ली जाएगी।

कंपनी ने कहा कि कुछ लंबी दूरी की उड़ानों में देरी हो सकती है, विशेषकर उन हवाई अड्डों पर जहां ऑपरेशनल कर्फ्यू लागू है।

यात्रियों को मिल रहा विकल्प, रिफंड और दोबारा बुकिंग की सुविधा

Ahemdabad Plane Crash 2025: एयर इंडिया ने कहा है कि किसी भी उड़ान में देरी या रद्दीकरण की स्थिति में यात्रियों को उसकी सूचना दी जाएगी।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले फ्लाइट की स्थिति की जांच करें।

प्रभावित यात्रियों को रद्दीकरण पर रिफंड या बिना अतिरिक्त शुल्क के दोबारा टिकट बुक करने का विकल्प दिया जा रहा है।

मंत्री नायडू ने दी जानकारी, सभी पहलुओं की हो रही है जांच

Ahemdabad Plane Crash 2025: नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने दिल्ली में मीडिया को जानकारी दी कि भारत में बोइंग 787 विमानों की संख्या 34 है, जिनमें से 9 की जांच पूरी कर ली गई है और बाकी पर काम चल रहा है।

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार विमान हादसे के हर पहलू की जांच कर रही है, जिसमें इंजन थ्रस्ट, फ्लैप्स की स्थिति और टेकऑफ के समय लैंडिंग गियर खुला रहने जैसे बिंदु शामिल हैं।

हादसे से एयर इंडिया की छवि पर भी पड़ा प्रभाव

Ahemdabad Plane Crash 2025: इस हादसे ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया की छवि पर भी गहरा असर डाला है।

2022 में सरकार से एयरलाइन के अधिग्रहण के बाद टाटा समूह इसे सुधारने और बेड़े को आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रहा था।

लेकिन यह दुर्घटना इन प्रयासों के लिए एक बड़ा झटका साबित हो रही है।

3 महीने में आएगी जांच रिपोर्ट, सुरक्षा सुधार के होंगे नए उपाय

Ahemdabad Plane Crash 2025: सरकार ने एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है, जो तीन महीने के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।

मंत्री नायडू ने कहा, “हम सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर आवश्यक सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article