13 साल की नाबालिग पर फेंका एसिड: महाराष्ट्र से 6 साल की बच्ची पर एसिड अटैक की घटना सामने आ रही है। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के संगमनेर तालुका इलाके में छठी कक्षा की
एक 13 साल की मासूम छात्रा पर अज्ञात हमलावर द्वारा एसिड फेंककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
स्कूल से लौट रही थीं नाबालिग
जानकारी के अनुसार बच्ची स्कूल से पढ़ाई कर के घर लौट रही थी, तभी सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर आरोपी ने उस पर अचानक तेजाब से हमला कर दिया।
तेजाब के हमले की वजह से मासूम का चेहरा और शरीर के कुछ अंग जल गए है। एसिड गिरते ही बच्ची दर्द से चीखने लगी और उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे,
लेकिन भीड़ जुटने से पहले ही हमलावर अंधेरे और संकरी गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गया।
अस्पताल में कराया भर्ती
वहीं घायल बच्ची को इलाज के लिए लोणी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही संगमनेर तालुका पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने क्लासमेट्स और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
यह घटना एक बार फिर महिला और बाल सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और समाज में बढ़ती आपराधिक मानसिकता पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की हो रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई। संगमनेर तालुका पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने मौके का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है,
जिससे हमलावर की पहचान करने में मदद मिल सके।
स्कूली छात्राएं भी सुरक्षित नहीं
इस जघन्य वारदात के बाद पूरे वडगांव पान क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग बेहद आक्रोशित हैं और उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
अभिभावकों के मन में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता पैदा हो गई है। लोगों का कहना है कि जब स्कूली छात्राएं भी सुरक्षित नहीं हैं तो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
यह भी पढ़ें: – इरफ़ान खान बायोग्राफी: वो शख़्स जिसने खामोशी से दुनिया जीत ली

