Friday, February 13, 2026

Aatishi Arrested: दिल्ली में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं आतिशी, केजरीवाल बोले, “बीजेपी सबको गिरफ्तार कर ले, हम नहीं रुकेंगे

Aatishi Arrested: 10 जून 2025 को दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष और आम आदमी पार्टी (AAP) की वरिष्ठ नेता आतिशी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

वे कालकाजी स्थित भूमिहीन कैंप में झुग्गियों पर हो रही बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर रही थीं।

आतिशी का तीखा हमला, “बीजेपी को लगेगी झुग्गीवालों की हाय”

Aatishi Arrested: पुलिस हिरासत में लिए जाते समय आतिशी ने कहा, “बीजेपी इन झुग्गियों को तोड़ रही है।

आज मुझे जेल में ले जाया जा रहा है क्योंकि मैं इन गरीबों की आवाज़ उठा रही हूं।

सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी को झुग्गीवालों की हाय लगेगी, ये लोग कभी वापस नहीं आएंगे।”

केजरीवाल बोले, “ये तानाशाही है”

Aatishi Arrested: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा, “बीजेपी सरकार पूरी दिल्ली में गरीबों के आशियाने उजाड़ रही है।

जब आम आदमी पार्टी इनके पक्ष में खड़ी होती है, तो हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर लिया जाता है।

आज नेता विपक्ष आतिशी को हिरासत में लिया गया, ये तानाशाही है।

बीजेपी चाहे हम सबको गिरफ्तार कर ले, लेकिन हम जनता के हक के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे।”

चुनाव से पहले वादे, चुनाव के बाद तोड़फोड़

Aatishi Arrested: इससे पहले 8 जून को भी आतिशी ने झुग्गियों पर हो रही कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए थे।

उन्होंने आरोप लगाया था कि चुनाव से पहले बीजेपी ने वादा किया था कि ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ मिलेगा, लेकिन अब सत्ता में आने के बाद वही झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं।

“नरेला में घर देकर कर रहे हैं दूर”, आतिशी ने बताई मुश्किलें

Aatishi Arrested: आतिशी ने यह भी कहा कि कोर्ट के आदेश के तहत अगर झुग्गियां हटाई जा रही हैं, तो झुग्गीवालों को एक किलोमीटर के दायरे में ही मकान दिया जाना चाहिए था।

किन मद्रासी कॉलोनी के लोगों को नरेला भेजा गया है, जो भोगल और आश्रम जैसे इलाकों से लगभग 50 किलोमीटर दूर है।

इससे इन लोगों की रोज़गार और जीवन दोनों पर असर पड़ेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Muskaan Gupta
Muskaan Guptahttps://reportbharathindi.com/
मुस्कान डिजिटल जर्नलिस्ट / कंटेंट क्रिएटर मुस्कान एक डिजिटल जर्नलिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो न्यूज़ और करंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दे, प्रशासन, क्राइम, धर्म, फैक्ट चेक और रिसर्च बेस्ड स्टोरीज़ पर लगातार काम किया है। मुस्कान ने जमीनी रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए प्रभावशाली कंटेंट तैयार किया है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज की है और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में वह डिजिटल मीडिया के लिए न्यूज़ स्टोरीज़, वीडियो स्क्रिप्ट्स और विश्लेषणात्मक कंटेंट पर काम कर रही हैं। इसके साथ ही वे इंटरव्यू, फील्ड रिपोर्टिंग और सोशल मीडिया जर्नलिज़्म में भी दक्ष हैं। मुस्कान का फोकस तथ्यात्मक, प्रभावशाली और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने लाने पर रहता है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article