Monday, March 9, 2026

AAP: पहले गुंडई, अब अश्लीलता… आप के ये कैसे ‘पाप’? दिल्ली के बाद अब पंजाब से आई चौकाने वाली खबर

Balkar Singh Video Call: भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने पंजाब सरकार के मंत्री बलकार सिंह का अश्लील वीडियो जारी किया है। अपने सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट कर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा कि आप पार्टी के पंजाब के मंत्री बलकार सिंह के पास एक 21 साल की बहन आती है कहती है मुझे नौकरी की बहुत जरूरत हैं।

बग्गा ने बताया कि बलकार उसे वीडियो काल करने को कहता है, उसे कपड़े उतारने को मजबूर करता है फिर हस्तमैथुन करता हैं । बग्गा ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मांग से बलकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

बता दें इससे पहले दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास में कथित रूप से आप सांसद स्वाति मालवीय के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। इसे लेकर स्वाति मालवीय ने केजरीवाल के पीए बिभव कुमार के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इस मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है।

इतनी गंदी वीडियो कि कोई शेयर भी न कर पाए

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ‘आप’ पार्टी का चरित्र और गिरता हुआ किरदार आज फिर से सामने आया है। आप के पंजाब मंत्री बलकार सिंह 21 साल की बच्ची को नौकरी देने के लालच में उसके साथ वीडियो में शोषण किया जा रहा है। इतनी गंदी वीडियो है जिसे कोई शेयर भी न कर पाए। यह कोई पहली बार नहीं है, इनके लोग गंध से भरे हुए हैं। लेकिन, अरविंद केजरीवाल इनके खिलाफ कुछ नहीं बोलते हैं, स्वाति मालीवाल को पिटवाने का काम कर रहे हैं। मैं राज्यपाल से पंजाब के मंत्री बलकार सिंह को तुरंत बर्खास्त करने का आग्रह करता हूं।

सोशल मीडिया पर लोगों के तीखे तंज

बलकार सिंह का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्सा फूट गया है। सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी है। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आप के मंत्री के रोजगार देते हुए कारनामे वायरल हो गये हैं। राशन कार्ड तो बनाते ही थे ये अब रोजगार भी इस तरह से देते हैं ये।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि महिलाओं के साथ अत्याचार करना आम आदमी पार्टी की पुरानी आदत रही है। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में स्वाति मालीवाल के साथ मार-पीट की घटना सामने आई थी। केजरीवाल और इनकी पूरी पार्टी महिला उत्पीड़न में सबसे आगे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article