Thursday, September 19, 2024

Haryana: राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, मिला 21 दिन का पैरोल

Must read

Haryana:बलात्कार और मर्डर के केस में सजा काट रहा राम रहीम 21 दिन की छुट्टी (पैरोल) लेकर आज सुबह 6:30 बजे बाहर आया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख दोषी गुरमीत राम रहीम अपने ऊपर लगे रेप के चार्जेर्स के चलते जेल में सजा काट रहे हैं। उन्हें 21 दिन की छुट्टी मिली है। बाबा राम रहीम हरयाणा के रोहतक में स्थित सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहा था। आज सुबह यानि 13 अगस्त को पुलिस की सुरक्षा में उसे जेल के बाहर छोड़ा गया है। राम रहीम को जेल से लेने उसके आश्रम से दो गाड़ियां आई थी। मिली हुई जानकारी के मुताबिक वो इस दौरान यूपी के बागपत आश्रम में रहेगा। बाबा को वहां पुलिस की कद निगरानी में रखा जायेगा। बाबा पर अपने दो साध्वियों के साथ बलात्कार और उनकी हत्या करने के आरोप हैं। उन्हें इस मामले में उम्रकैद की सजा मिली है। अब वो 21 साल जेल में ही अपने बुरे कर्मों के कारण बंद रहेगा। वो साल 2017 से जेल की हवा खा रहा है।

इस मामले में बाबा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत

इस से पहले डेरा प्रमुख रोहतक की सुनारिया जेल से 19 फ़रवरी, 2024 में छठी बार 50 दिन का फरलो मिला था। जब बाबा बरनावा आश्रम में ठहरा था। यहां वो अपनी मुंह बोली बेटी और परिवार के साथ रहा। इस दौरान उसने अयोध्यामें रामलला के विराजमान होने की ख़ुशी में एक गाना भी लॉन्च किया था। 50 दिन की पैरोल में समय बिताने के बाद वह यहं से 10 मार्च को सुनारिया जेल अपनी सजा काटने वापस चला गया।

बाबा को पैरोल दिए जाने का विरोध

जब बाबा इससे पहले छुट्टी लेकर बाहर आया था तब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर राम रहीम को पैरोल दिए जाने का कड़ा विरोश किया था। जिसे ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने बीजेपी सरकार से कहा है कि बाबा को पैरोल दिए जाने से पहले कोर्ट से अनुमति ली जाए। हाईकोर्ट ने ये भी साफ़ किया है कि राज्य सरकार ऐसे मुद्दों पर फैसला लेने में सक्षम है।

जब भी कोई चुनाव होते हैं बाबा जेल से ही बाहर ही होता है

हरियाणा में कोई भी चुनाव हो डेरा सच्चा सौदा क्र प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह हर बार जेल से बाहर ही होते हैं। इस बार हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में बाबा राम रहीम को बार फिर से जेल के बाहर पैरोल पर भेजा दिया गया है। राम रहीम 21 दिन की के लिए बाहर आया है। बता दें कि, हरियाणा के नौ जिलों की करीब तीन दर्जन विधानसभा सीटों पर डेरे का पूरा दखल है। हरियाणा में 15 से 20 लाख अनुयायी डेरे से जुड़े हैं, जिनके सत्संग नियमित तौर पर होते हैं। ऐसे में हर सियासी पार्टियां राम रहीम की सियासी ताकत को समझती है। फतेहबाद, कैथल, हिसार, अम्बाला जैसे कई जिले है, जहां बाबा का सिक्का चलता है।

 

 

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article