Thursday, September 19, 2024

Hariyali Teej 2024: कब है हरियाली तीज, जाने हरे रंग का महत्व

Must read

हरियाली तीज सावन मास में पड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है जो पूरे भारत में बड़े ही धूमधान से मनाया जाता है। इस दिन महिलाये सज सवर कर अपने पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करती है। इस दिन कुवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए व्रत करती है। हरियाली तीज को कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कब है तीज

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार हरियाली तीज का त्यौहार हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली तृतीया तिथि को मनाते है। इस साल यह पर्व 7 अगस्त को मनाया जायेगा। हालाँकि इसकी शुरुवात 6 अगस्त को शाम 07 बजकर 52 मिनट पर होगी। वही इसका समापन अगले दिन यानी 07 अगस्त को रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगा।

हरियाली तीज पूजा विधि

हरियाली तीज पर महिलाएं निर्जला व्रत करती है और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती है।

पूजा के लिए सबसे पहले साफ सफाई करी जाती है और घर को फूलों से सजाया जाता है।

इसके बाद सुहाग व श्रंगार की सभी सामग्री को एक थाली में रख के माता पार्वती को अर्पित करें और आरती गाएं व धूप और दीपक दिखाएं।

हरे रंग का महत्व

हरियाली तीज के दिन सभी महिलाये सोलह श्रृंगार करके दुल्हन की तरह सजती सवरती है मगर इस दिन हरे रंग का खास महत्व होता है। इसके पीछे भी एक वजह है। हिन्दू धर्म में हरा रंग सुख, शांति, हरियाली, तरक्की और अच्छी सेहत का प्रतीक माना जाता है। इसको ऐसे भी देखा जा सकता है की, सावन शुरू होते ही चारों ओर हरियाली छा जाती है ऐसे में प्रकृति से प्रेरित होकर महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनती है। इस दिन महिलाएं मेहँदी जरूर लगवाती है।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुनी, जानें कारण

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article