Thursday, September 19, 2024

Lebanon Pagers Blast: क्या है “पेजर” जिनमें हुए धमाकों से हिला लेबनान

Must read

Lebanon Pagers Blast: पेजर एक छोटा बिना तार वाला वाला कम्युनिकेशन डिवाइस है जो मेसेज भेजने या रिसीव करने के लिए इस्तेमाल होता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पेजर एक छोटा बिना तार वाला वाला कम्युनिकेशन डिवाइस है जो मेसेज भेजने या रिसीव करने के लिए इस्तेमाल होता है।

बीते दिन यानी मंगलवार को लेबनान और सीरिया के कुछ इलाकों में जबरदस्त विस्फोट हुए। ये सभी ब्लास्ट पेजर के जरिये हुए। ऐसे में ये बड़ा जानना जरुरी है कि आखिर ये पेजर है क्या। वहीं इस धमाके ने लेबनान को हिला कर रख दिया है। इस ब्लास्ट के बाद से सभी जांच एजेंसियां जांच में जुट गयी है।

दरअसल पेजर एक बहुत छोटा सा वायरलेस डिवाइस है जो ज्यादातर मैसेज भेजने या रिसीव करने के लिए इस्तेमाल होता है। आसान शब्दों में इसे बीपर कहा जाता है। 1980 से लेकर 1990 तक इस डिवाइस का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ था। उस समय मोबाइल जैसी चीजें नहीं थी।

क्यों किया जाता है पेजर का इस्तेमाल?

Lebanon Pagers Blast: ज्यादातर पेजर का इस्तेमाल लोग सेंट्रल डिस्पैच या बस स्टेशन से रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिये मैसेज रिसीव करने के लिए करते है। ज्यादातर ये messages न्यूमेरिक या अल्फा न्यूमेरिक टेक्स्ट होते हैं।

मैसेज भेजने के लिए टू-वे पेजर का इस्तेमाल किया जाता है। जब कोई मैसेज भेजता है तो पेजर में एक टोन बजती है। बता दें कि पेजर किसी सिम नेटवर्क पर निर्भर नहीं होता है। इस ही कारण से सीक्रेट मिशन जैसी जगहों पर ये सबसे भरोसेमंद डिवाइस माना जाता है। ये रेडियो फ्रीक्वेंसी के सिग्नल्स के जरिये मसाज ट्रांसमिट करता है। इसलिए मुश्किल हालतों में ये अपनी बात किसी दूसरे तक पहुंचाने के लिए मददगार साबित होता है।

इन देशों में इस्तेमाल होता है पेजर

पेजर आज भी कई देशों में भरोसेमंद डिवाइस माना जाता है। आज भी इसका इस्तेमाल कई देश करते हैं। ब्रिटेन, जापान, अमेरिका, कनाडा, स्विट्ज़रलैंड में ये आज भी इस्तेमाल किये जाते हैं। इसका इस्तेमाल हॉस्पिटल और हेल्थ सेंटर्स में किया जाता है। हालांकि अब इनके इस्तेमाल की संख्या काफी कम रह गयी है। जिन देशों में इंटरनेट की पकड़ ख़राब है वहां इनका इस्तेमाल किया जाता है।

पेजर के भी कई प्रकार होते हैं

पेजर में स्ट्रॉन्ग बैटरी लाइफ होती है। ये एक चार्ज में पूरे हफ्ते चल जाता है। आज भी ये मोबाइल से ज्यादा तेजी से मैसेज सेंड और रिसीव करने की क्षमता रखता है। पेजर के दो प्रकार होते हैं।

  • वन-वे-पेजर: इसमें केवल मैसेज रिसीव होता है लेकिन उसका जवाब नहीं दिया जा सकता है।
  • टू-वे-पेजर: इसमें मैसेज सेंड और रिसीव दोनों कर सकते हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article