6 March 2026, आज की 25 बड़ी खबरें
- नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के फैसले पर पार्टी सांसदों, विधायकों और एमएलसी से करेंगे चर्चा
- अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़ी कंपनियों के मुंबई समेत 12 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
- नागपुर बारूद फैक्ट्री विस्फोट में मरने वालों की संख्या 20 हुई, आज सुबह एक और महिला की मौत
- अमेरिका का दावा—अब तक 30 से ज्यादा ईरानी जहाज डुबोए गए
- इजरायल ने नवंबर में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने की बनाई थी योजना, रक्षा मंत्री का दावा
- तेहरान में ईरानी बुनियादी ढांचे पर इजरायली सेना के बड़े हमले शुरू
- नेपाल चुनाव में बालेन शाह की पार्टी को बड़ी बढ़त, 50 सीटों पर मतगणना जारी
- अमेरिका ने रूस को दी छूट, 30 दिन तक भारत को तेल बेचने की अनुमति
- अमेरिका का दावा—30 से ज्यादा ईरानी जहाज तबाह किए गए
- ईरान का नया हमला, तेल अवीव पर दागीं खैबर मिसाइलें
- नेपाल चुनाव के शुरुआती रुझानों में बालेन शाह की पार्टी 10 सीटों पर आगे
- बेरूत में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल के नए हमले
- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बोले—लेबनान को फिर युद्ध में फंसने से रोकने के लिए कार्रवाई जरूरी
- बहरीन, जॉर्डन और कुवैत समेत कई देशों ने ईरानी हमलों की कड़ी निंदा की
- मालवीय नगर में सनसनी—मां ने दो बेटियों की हत्या के बाद आत्महत्या की कोशिश की
- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का दावा—ईरानी ड्रोन से निपटने के लिए अमेरिका ने मांगी मदद
- आर.एन. रवि पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल बने, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को मिला बिहार का प्रभार
- महाराष्ट्र का बजट आज होगा पेश
- राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर आज केरल जाएंगे
- दिल्ली के नए उपराज्यपाल बने तरनजीत सिंह संधू, वीके सक्सेना को भेजा गया लद्दाख

