Friday, March 20, 2026

पाकिस्तान को भेज रहे थे मंदिर और मेट्रो की फोटो, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पाकिस्तान को भेज रहे थे मंदिर और मेट्रो की फोटो: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई दिल्ली की खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम ने की। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक साल 2025 से संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे।

पाकिस्तानी हैंडलर को भेजी तस्वीरें

जांच में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। वे इंस्टाग्राम पर जुड़े थे और बाद में टेलीग्राम व व्हाट्सऐप के जरिए बातचीत करने लगे।

आरोप है कि दोनों दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन, मंदिरों और अन्य संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें, वीडियो और लोकेशन अपने पाकिस्तानी हैंडलर को भेजते थे।

अजीम राणा और आजाद को किया गिरफ्तार

हापुड़ के एसपी केजी सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान अजीम राणा और आजाद राजपूत के रूप में हुई है। अजीम राणा हापुड़ के धौलाना इलाके का रहने वाला है,

जबकि आजाद राजपूत मेरठ जिले के एक गांव का निवासी है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दिल्ली के सनातन धर्म मंदिर,

ग्रेटर नोएडा के रावण मंदिर और रमेश नगर मेट्रो स्टेशन सहित कई जगहों की रेकी की थी।

19 फरवरी 2026 को भी उन्होंने कई फोटो और वीडियो भेजे थे। उनके मोबाइल फोन से कई संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है।

शहजाद भट्टी से कनेक्शन

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को संवेदनशील जानकारी साझा करने के बदले पैसों का लालच दिया गया था।

फिलहाल दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

सुरक्षा एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही हैं। शहजाद भट्टी अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क से जुड़ा एक कुख्यात गैंगस्टर माना जाता है।

उस पर अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप हैं और उसके संबंध यूरोप, ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा व दुबई तक बताए जाते हैं।

पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के तार

वहीं खबरों के हवाले से ऐसा बताया जा रहा है कि वो पाकिस्तान सरकार ने शहजाद भट्टी पर प्रतिबंध लगा दिया था, वहीं ऐसी खबरे आ रही है कि वो 2025 में फिर से पाकिस्तान लौट आया है।

सुरक्षा एंजेसियों का कहना है कि पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क की पूरी साजिश का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने कहा है कि देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article