17 March 2026,पढ़ें आज की 25 बड़ी ख़बरें
1.मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत का ‘नंदा देवी’ शिप होर्मुज से लौट आया, साथ में करीब 47 हजार मीट्रिक टन LPG भी लाया।
2.ईरान का बड़ा दावा—अगर हालात बिगड़े तो बहरीन और UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है।
3.दक्षिणी लेबनान के देबाल इलाके में इजरायल ने हवाई हमला किया, इलाके में फिर बढ़ा तनाव।
4.कतर की राजधानी दोहा में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं, ईरानी हमलों की खबरों के बीच दहशत का माहौल।
5.मिडिल ईस्ट संकट पर आज दोपहर 3 बजे पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति अहम बैठक करेगी।
6.संकट के असर से जूझ रहे श्रीलंका ने दफ्तरों में सप्ताह में चार दिन काम का नियम लागू किया, फ्यूल संकट गहराया।
7.काबुल के अस्पताल पर हमले में अब तक लगभग 400 लोगों की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी।
8.एहतियात के तौर पर बंद किया गया UAE का एयरस्पेस फिर से खोल दिया गया है।
9.इराक की राजधानी बगदाद में जोरदार धमाका सुनाई देने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर।
10.काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तानी बमबारी का आरोप, तालिबान का दावा—सैकड़ों लोग मारे गए।
11.मिडिल ईस्ट में बढ़ते खतरे को देखते हुए UAE ने कुछ समय के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था।
12.करूर भगदड़ मामले में पूर्व तमिलनाडु मंत्री सेंथिल बालाजी आज CBI के सामने पेश होंगे।
13.क्यूबा में भीषण बिजली संकट—नेशनल पावर ग्रिड ठप होने से करीब 1 करोड़ लोग अंधेरे में।
14.संसद सुरक्षा उल्लंघन केस में दो आरोपियों की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई।
15.ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया—हमले के बाद कूटनीति खत्म करने और झूठ फैलाने की कोशिश।
16.डोनाल्ड ट्रंप का बयान—मैं युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर ईरान के पास परमाणु हथियार हुआ तो दुनिया के लिए खतरा होगा।
17.पाकिस्तान के हवाई हमले से काबुल दहल गया, 250 लोगों की मौत और 400 से ज्यादा घायल होने की खबर।
18.हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध और BJP के संजय भाटिया ने जीत दर्ज की।
19.कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार आज दिल्ली में राज्य के सांसदों के साथ बैठक करेंगे।
20.बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर कात्यूशा रॉकेटों से हमला किए जाने की खबर।
21.जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू प्रसाद यादव की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
22.UAE के शाह ऑयल फील्ड पर बड़े ड्रोन हमले की खबर, आग लगी लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।
23.सोनम वांगचुक की NSA हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।
24.ईरान का मुस्लिम देशों से एकजुट होने का आह्वान
25.महाराष्ट्र:जालना में गैस एजेंसी में चोरी, 110 LPG सिलेंडर गायब

