16 march 2026,पढ़ें आज की 25 बड़ी ख़बरें
1.राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज मतदान, शाम तक नतीजों की भी घोषणा होने की संभावना।
2.ओडिशा के एक अस्पताल के ICU में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, कई मरीज गंभीर हालत में।
3.मुख्यमंत्री ने अस्पताल अग्निकांड की न्यायिक जांच के आदेश दिए, घटना पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया।
4.ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट के पास भीषण आग, सुरक्षा कारणों से उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित।
5.मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भी एयर इंडिया की उड़ानें जारी, आज क्षेत्र के लिए 48 फ्लाइट्स संचालित होंगी।
6.इंडिगो भी 28 मार्च तक मिडिल ईस्ट के लिए 252 उड़ानें चलाएगा, यात्रियों की आवाजाही बनाए रखने की कोशिश।
7.स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की पहल, सात देशों से मिलकर सुरक्षा गठबंधन बनाने की अपील।
8.फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ईरान को चेतावनी, क्षेत्रीय हमले रोकने और होर्मुज में नौवहन बहाल करने को कहा।
9.ईरान को लेकर ट्रंप का बयान, कहा – “डील किससे करूं, वहां की लीडरशिप ही खत्म हो चुकी है।”
10.मिडिल ईस्ट संकट पर कतर और सऊदी अरब की बातचीत, दोनों देशों ने तनाव कम करने और संवाद का रास्ता अपनाने की अपील की।
11.कोलकाता में LPG कीमतों के विरोध में ममता बनर्जी का प्रदर्शन, आज सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएंगी।
12.दिल्ली शराब नीति मामले में के कविता को CBI का नोटिस, आज अदालत में सुनवाई भी होगी।
13.पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव दोनों बदले गए।
14.नेशनल स्टॉक एक्सचेंज आज से 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करेगा, छोटे निवेशकों के लिए नया विकल्प।
15.आंध्र प्रदेश में पोत्ती श्रीरामुलु की 58 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू करेंगे कार्यक्रम।
16.ऑस्कर 2026 में ‘सिनर्स’ फिल्म के लिए माइकल जॉर्डन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
17.फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए कैसेंड्रा कुलुकुंडिस को बेस्ट कास्टिंग का ऑस्कर अवॉर्ड मिला।
18.कांग्रेस के खिलाफ ताल ठोकेंगे तेजस्वी, LDF के साथ चुनाव लड़ेगी रज्ड
19.राज्यसभा चुनाव:ओडिशा में कांग्रेस MLAs को 5 करोड़ की पेशकश,DK का आरोप
20.दिल्ली: सुपर मेडिकल हब की तैयारी, एम्स की तर्ज पर मिलाएंगे 3 अस्पताल

