Monday, March 16, 2026

Yamuna Water Agreement: राजस्थान को मिलेगा हरियाणा का अतिरिक्त पानी, यमुना जल समझौते पर दिल्ली में हुई बैठक, यहां जानें सबकुछ

Yamuna Water Agreement: राजस्थान के शेखावाटी अंचल के किसानों को जल्द ही यमुना जल का लाभ मिलेगा। लंबे समय से यमुना जल का इंतजार कर रहे शेखावाटी अंचल के किसानों का यह इंतजार जल्द खत्म होने के आसार हैं। यमुना जल समझौते की क्रियान्वयन के लिए नई दिल्ली में मंगलवार (7 जनवरी, 2025) को राजस्थान और हरियाणा के मुख्यमंत्री भजनलाल और नायब सैनी के साथ केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक हुई है। (Yamuna Water Agreement) बैठक में जल्द ही ज्वाइन्ट टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार अब डीपीआर बनाने का काम भी जल्द शुरू होगा।

ज्वाइन्ट टास्क फोर्स बनेगी, डीपीआर पर होगा काम

जल समझौते की जल्द क्रियान्वित के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों की एक ज्वाइन्ट टास्क फोर्स बनेगी, जो डीपीआर पर काम करेगी। (Yamuna Water Agreement) यमुना जल समझौता दोनों राज्यों के लिए यह बहुत अच्छा समझौता है। राजस्थान के शेखावाटी अंचल के किसानों का अब इंतजार खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रालय के साथ मिलकर जल जीवन मिशन और नदियों को जोड़ने का काम किया है उससे राजस्थान सहित पूरे देश में पानी की कमी नहीं होगी।

राजस्थान को मिलेगा हरियाणा अतिरिक्त जल

बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में जो अतिरिक्त पानी है, वह राजस्थान को मिले यह एक सकारात्मक पहल है। हरियाणा का अतिरिक्त पानी अगर राजस्थान को मिले इसके लिए एक जॉइंट टास्क फॉर्स बनेगी। (Yamuna Water Agreement) डीपीआर का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। सैनी ने कहा कि हरियाणा का पानी जो बहकर चला जाता है वह राजस्थान को मिलेगा। अलग बांध को लेकर के कहा कि इसको लेकर के राजस्थान को देखना है कि क्या व्यवस्था की जाती है। इससे हरियाणा के महेंद्रगढ़ और भिवानी को भी पानी मिले इसकी व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें – Rajasthan Schools: राजस्थान में 190 स्कूल होंगे बंद, 21 को किया जाएगा मर्ज, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article