Saturday, March 14, 2026

Hindi Diwas 2024: क्यों मनाते है हिंदी दिवस, जानें इसके पीछे की वजह

Hindi Diwas 2024: हर साल 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद है हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करना। नई पीढ़ी को अपनी भाषा के प्रति गर्व महसूस कराता है। इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में मान्यता दी थी।

Hindi Diwas 2024: 1953 में इसे मनाने की हुई शुरूआत

पहली बार हिंदी दिवस 1953 में मनाया गया था। इसी दिन से हर साल हिंदी दिवस मनाने की शुरूआत हुई थी। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व और प्रसार को बढ़ावा देने के साथ ही हिंदी को एकता का प्रतीक माना जाता है। यह हमें हिंदी की विरासत की याद दिलाता है। हमारी भाषा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना भी इसका उद्देश्य है। भारत में हिंदी साहित्य का भी बहुत बड़ा योगदान है। प्राचीन काल से लेकर आधुनिक समय तक हिंदी साहित्य ने समाज को दिशा दी है। कबीर, तुलसीदास, प्रेमचंद, महादेवी वर्मा और अन्य लेखकों और कवियों ने हिंदी साहित्य को समृद्ध किया है।

Hindi Diwas पर कई कार्यक्रमों का आयोजन

हमें हिंदी दिवस के जरिये हिंदी भाषा के प्रसार और विकास के लिए काम करना चाहिए। हिंदी दिवस विभिन्न कार्यक्रमों और समारोहों के साथ मनाया जाता है। स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लोग हिंदी में बोलने और लिखने का प्रयास करते हैं। हिंदी दिवस के अवसर पर हम सभी को हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करना चाहिए। हम सभी को हिंदी में लिखना, पढ़ना और बोलना चाहिए। साथ ही, हमें युवा पीढ़ी को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताना चाहिए। इसलिए इस दिन स्कूलों में हिंदी भाषा के महत्व को बताते हुए पोस्टर बनाने, नाटक, निबंध लेखने जैसे कई कार्यक्रम किए जाते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article