Thursday, January 29, 2026

Vladimir Putin: जानें कितना कड़ा है पुतिन का सुरक्षा प्रोटोकॉल ? जो भारत आने के बाद टूटा !

Vladimir Putin: रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच चुके हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है। पुतिन की सुरक्षा दुनिया में सबसे ज्यादा कड़ी मानी जाती है।

आपको जानकर हैरानी होगी की पुतिन जिस विमान से यात्रा करते हैं, वह इल्यूशिन IL-96-300PU है। इसकी सुरक्षा, डिजाइन और तकनीक के बारे में कोई जानकारी अभी तक किसी को पता नहीं है।

रुस के राष्ट्रपति जब भी यात्रा करते है तो उनके विमान के साथ दो या तीन विमान साथ में उड़ते है जिससे ये पता लगाना मुश्किल हो की असली विमान कौन सा है।

Vladimir Putin: प्लेट, कटोरी, चम्मच लेकर चलते है साथ

वहीं वो जब भी किसी देश की यात्रा पर निकलते है तो उनके सुरक्षा गॉर्ड उनके खाने-पीने के सभी बर्तन जैसे प्लेट, कटोरी, चम्मच सब साथ लेकर चलते है।

उनके बॉडीगार्ड्स एक खास सूटकेस भी साथ रखते हैं, जिसमें पुतिन के अपशिष्ट पदार्थ यानी मल-मूत्र इकट्ठा किया जाता है।

इसका कारण यह है कि विदेश में उनका डीएनए या कोई भी स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी लीक न हो पाए।

टायर फटने के बाद भी चल सकती है कार

पुतिन जिस कार से यात्रा करते है वो कार ऑरस सीनेट एक पूरी तरह से रूस में बनी हुई बख्तरबंद कार है। दुनिया में बहुत कम लोगों के पास ऐसी कार है जो पूरी तरह स्वदेशी हो।

अगर बात कि जाएं तो ये कार इतनी मजबूत है कि अगर इसके चारों टायर फट जाएं तब भी यह करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है।

इसके शीशे 6 सेंटीमीटर मोटे हैं, जो गोली, AK-47, असॉल्ट राइफल और ग्रेनेड के हमले तक को रोक सकते हैं।

अगर किसी तरह का केमिकल हमला हो जाए तो कार के अंदर तुरंत साफ ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू हो जाती है और अंदर मौजूद लोगों को कोई खतरा नहीं होता।

सीक्रेट तरीके से बिताते है जिंदगी

यही नहीं पुतिन के बॉडीगार्डस को 35 के उम्र के बाद रिटायरमेंट दे दिया जाता है। यही नहीं ये दाढ़ी, मूंछ, टैटू या पियर्सिंग नहीं करा सकते।

उन्हें अपनी पूरी जिंदगी सीक्रेट तरीके से बितानी होती है औऱ वो नौकरी छोड़ने के बाद भी पुतिन की कोई जानकारी नहीं बता सकते।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article