Friday, February 13, 2026

Uttar Pradesh News: आरएसएस सरकार्यवाह बोले- ‘बार-बार सो जाता है हिन्दू’

Uttar Pradesh News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि भारत पहले से ही हिन्दू राष्ट्र है, लेकिन हिन्दू जागृत नहीं रहते और यह काम हर बार किसी महापुरुष को करना पड़ता है। उन्होंने यह बात लखनऊ में एक संघ कार्यक्रम में कही।

लखनऊ में आयोजित आरएसएस के कार्यक्रम में रविवार (20 अप्रैल, 2025) को संघ सरकार्यवाह होसबाले ने कहा, “संघ बीते 100 वर्षों से हिन्दू समाज को जागृत कर रहा है। इसलिए संघ लगातार 100 वर्षों से बढ़ रहा है। संघ भारत को हिन्दू राष्ट्र नहीं बना रहा, यह पहले से हिन्दू राष्ट्र है।”

‘संघ जातियों में बनते हिन्दू को राष्ट्रीय हिन्दू बना रहा’

दत्तात्रेय होसबाले ने आगे कहा, “संघ जातियों में बनते हिन्दू को राष्ट्रीय हिन्दू बना रहा है। वह अकेले हिन्दू को शक्तिशाली बना रहा है।” उन्होंने इस दौरान कहा कि भारत अब वापस उठ रहा है और यह विश्व के कल्याण के लिए ही उठ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की उन्नति किसी को दास बनाने के लिए नहीं होगी। उन्होंने इस दौरान हिन्दुओं में चेतना की कमी को लेकर बात की।

‘हिन्दू समाज को हर बार कोई महापुरुष जगाता है’

होसबाले ने कहा, “हिन्दू समाज के साथ एक समस्या है कि इसे कोई महापुरुष जगाता है। मगर वह फिर सो जाता है। ऐसा एक नहीं कई बार हुआ है। हिन्दू समाज को बार-बार जगाना पड़ता है… ऐसा ही काम डॉ हेडगेवार ने किया है। संघ ने हमेशा हिन्दुओं को जगाया है।” उन्होंने स्वयंसेवकों को लोगों के साथ मिलकर काम करने के लिए कहा।

 ‘उत्तर प्रदेश में हिन्दू एकजुट है तो माहौल बदला’

RSS के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूरे उत्तर प्रदेश से शामिल हुए थे। RSS इस समय उत्तर प्रदेश में काफी एक्टिव है। RSS सरकार्यवाह से पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत भी उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। उन्होंने इस दौरान उत्तर प्रदेश में हिन्दुओं की एकता की प्रशंसा भी की थी। अलीगढ़ में उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश में हिन्दू एकजुट हैं और इसी कारण से प्रदेश का माहौल बदला है। RSS मुखिया ने ऐसी एकता देश में बनाए जाने की बात की थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article