Thursday, February 12, 2026

संयुक्त राष्ट्र ने माना भारत की अहमियत, पाकिस्तान और अमेरिका को मिला बड़ा संदेश

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र का बहुत अहम हिस्सा है और भारत की आवाज दुनिया के लिए मायने रखती है।

दुजारिक ने यह भी बताया कि महासचिव गुतेरस और भारत सरकार के बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं।

यह बयान उस समय आया है जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को लेकर लगातार सख्त कदम उठाते रहे हैं।

ट्रंप ने अमेरिका में रह रहे कई भारतीयों को वापस भेजा, भारत के सामान पर ज्यादा टैक्स लगाए, रूस से तेल खरीदने पर रोक लगाने का दबाव डाला

H1B वीजा के नियम भी कठिन किए। इसके अलावा ट्रंप पाकिस्तान के साथ नजदीकी बढ़ाने की कोशिश करते रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र: भारत पर संयुक्त राष्ट्र का भरोसा

स्टीफन दुजारिक ने कहा कि भारत बहुपक्षवाद यानी सभी देशों को साथ लेकर चलने की सोच का समर्थक है।

उन्होंने बताया कि बहुत सारे भारतीय संयुक्त राष्ट्र में काम कर रहे हैं और संगठन को मजबूत बना रहे हैं। यही वजह है कि महासचिव भारत को एक भरोसेमंद साथी मानते हैं।

सुरक्षा परिषद में बदलाव की जरूरत

दुजारिक ने कहा कि अब समय आ गया है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बदलाव किए जाएं।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद 1945 की दुनिया को दिखाती है, जबकि अब 2025 की नई दुनिया को दर्शाने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि महासचिव गुतेरस भी इस बदलाव के पक्ष में हैं ताकि संयुक्त राष्ट्र और ज्यादा प्रभावी और प्रतिनिधि बन सके।

हालांकि, दुजारिक ने यह भी कहा कि सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य कौन बनेगा, यह फैसला केवल सदस्य देश ही करेंगे।

पाकिस्तान और चीन को संदेश

भारत की तारीफ और सुरक्षा परिषद सुधार पर यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मिलने वाले हैं।

यह बयान पाकिस्तान और चीन जैसे देशों के लिए भी संदेश है, जो हमेशा भारत के खिलाफ खड़े रहते हैं और उसकी स्थाई सदस्यता का विरोध करते हैं।

अब साफ हो गया है कि भारत को नजरअंदाज करना आसान नहीं है। चाहे पाकिस्तान हो या चीन,

दोनों को यह मानना पड़ेगा कि भारत की भूमिका संयुक्त राष्ट्र और पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही है।

भारत की बढ़ती ताकत

भारत ने हाल के वर्षों में दुनिया भर में अपनी छवि और ताकत बढ़ाई है। G20 की अध्यक्षता,

रूस-यूक्रेन युद्ध पर संतुलित रुख और शांति सेनाओं में योगदान ने भारत को एक जिम्मेदार देश साबित किया है।

संयुक्त राष्ट्र की शांति सेनाओं में भारत के हजारों सैनिक तैनात रहते हैं।

यह दिखाता है कि भारत न सिर्फ अपनी सुरक्षा बल्कि पूरी दुनिया में शांति बनाए रखने में मदद करता है।

संयुक्त राष्ट्र का यह बयान भारत की बड़ी जीत है। इससे यह साफ हो गया है कि दुनिया भारत को एक अहम खिलाड़ी मानती है।

पाकिस्तान और चीन जैसे देश भारत का विरोध करते रहे हैं, लेकिन अब उनकी बात ज्यादा मायने नहीं रखती।

भारत की भूमिका 2025 की दुनिया में और भी मजबूत होने वाली है।

अब देखना यह है कि सुरक्षा परिषद में सुधार कब होते हैं और क्या भारत को स्थाई सदस्यता मिलती है या नहीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article