Friday, February 13, 2026

Tinnitus: क्या आपको भी सुनाई दे रही है अजीब आवाजें , हो जाये सावधान

Tinnitus: क्या आपको भी अपने कान में कुछ ऐसी आवाज़े सुनाई देती है जो दुसरो को नहीं सुनाई देती। तो सावधान हो जाइये क्योकि यह किसी गंभीर बीमारी की शुरुवात हो सकती है। अगर आपको अक्सर कान में घंटी, सीटी या सांय-सांय की आवाज आती है तो इससे हल्के में न लें क्योंकि यह टिनिटस जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। दरअसल टिनिटस एक मेडिकल टर्म है जो कानो के अंदर बजने वाले शोर की बीमारी को दर्शाता है। जो धीरे-धीरे गंभीर हो जाती है। अगर इसका इलाज समय पर ना हो तो अपने सुनने की क्षमता भी खो सकता है, दूसरे शब्दों में कहे तो बहरा तक हो सकता है। सिर्फ इतना ही बल्कि इससे मानसिक सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है और इंसान आत्महत्या करने तक की कोशिश करता है।

कैसे होती है यह बीमारी

यह बीमारी कान की एक नर्व में गड़बड़ी की वजह से होती है। इसे दवा या सर्जरी की मदद से कम किया जा सकता है मगर अगर यह ज्यादा डैमेज हो गयी तो बड़ी परेशानी साबित हो सकती है। डॉक्टर्स के अनुसार कई बार यह समस्या कान में छोटे से ब्‍लॉकेज की वजह से भी हो सकती है। कई बार ear इन्फेक्श, साइनस इंफेक्‍शन, हार्ट डिजीज, से भी कान में सीटी या घंटी जैसी आवाज आती है।

टिनिटस से खतरा

अगर टिनिटस की बीमारी को लगातार नजरअंदाज किया जाए तो यह फेशियल पैरालिसिस जैसी गंभीर समस्या में बदल सकती है। इसकी वजह से कई बार इंसान अपनी सुनने की क्षमता खो सकता हैं और इससे परेशान होकर सुसाइड तक के ख्याल उसके मन में आने लगते है। इसलिए ऐसा होने पर डॉक्टर्स से तुरंत संपर्क करे और उनकी सहायता है।

यह भी पढ़े –  गांजे का शरीर पर कब तक रहता है असर, ज्यादा सेवन हो सकता है हानिकारक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article