The Kerala Story 2 Trailer: फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और उनके बैनर सनशाइन पिक्चर्स की Much-awaited फिल्म द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
27 फरवरी को सिनेमाघरों में आने वाली यह फिल्म वर्ष 2022 में आई चर्चित फिल्म द केरल स्टोरी का अगला भाग है।
करीब 3 मिनट 27 सेकेंड के इस ट्रेलर में पहले भाग की तुलना में अधिक गंभीर, संवेदनशील और भावनात्मक कहानी दिखाई गई है।
फिल्म की कहानी तीन अलग-अलग राज्यों में घटित घटनाओं के माध्यम से धर्मांतरण के मुद्दे को उठाती नजर आती है।
ट्रेलर में ये भी कहा गया है कि हिन्दू औरतें हमारी होंगी और भारत अगले 25 सालों में मुस्लिम राष्ट्र बन जाएगा।
तीन राज्यों की तीन कहानियां
फिल्म में तीन हिंदू युवतियों की कहानी दिखाई गई है, जिनकी भूमिका उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा ने निभाई है।
ट्रेलर के अनुसार, ये तीनों युवतियां प्रेम संबंधों में उलझती हैं और धीरे-धीरे ऐसे जाल में फंस जाती हैं, जहां भावनात्मक विश्वास टूटता है और परिस्थितियां उनके खिलाफ हो जाती हैं।
अदिति का किरदार एक संवाद में कहता है कि उसका सलीम दूसरों जैसा नहीं है। यह संवाद कहानी के उस मोड़ की ओर संकेत करता है, जहां भरोसा और वास्तविकता के बीच की दूरी उजागर होती है।
चेतावनी से हुई शुरुआत
The Kerala Story 2 Trailer: ट्रेलर की शुरुआत एक चेतावनी के साथ होती है, जिसमें भविष्य को लेकर गंभीर आशंकाएं व्यक्त की जाती हैं।
इसमें अतिवादी विचारधाराओं और इस्लामिक स्टेट जैसे संगठनों का संदर्भ देकर संभावित खतरे की बात कही गई है।
यह फिल्म की थीम को स्पष्ट करता है कि कहानी केवल व्यक्तिगत त्रासदी तक सीमित नहीं, बल्कि व्यापक सामाजिक परिप्रेक्ष्य को भी छूती है।
राजस्थान की कहानी
राजस्थान में स्थापित पहली कहानी एक नाबालिग लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। उसका परिवार न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंचता है।
पिता की बेबसी, बेटी की चुप्पी और कानून की जटिल प्रक्रिया इन सबके माध्यम से एक परिवार के टूटते विश्वास को दर्शाया गया है।
मध्यप्रदेश की पीड़ा
दूसरी कहानी मध्यप्रदेश की है, जहां एक युवती प्रेम और धोखे के बीच मानसिक संघर्ष झेलती दिखाई गई है।
ट्रेलर में उसके भीतर के डर, अकेलेपन और सामाजिक दबाव को संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
केरल की कशमकश
The Kerala Story 2 Trailer: तीसरी कहानी केरल की है। यहां एक युवती अपने संबंध की सच्चाई जानती है, फिर भी अपनी आस्था और पहचान पर अडिग रहती है।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि उस पर किस प्रकार दबाव डाला जाता है और उसके विश्वास को चुनौती दी जाती है।
फिल्म की कहानी बन सकती है विवादित विषय
यह ट्रेलर संकेत देता है कि फिल्म प्रेम, विश्वासघात, पहचान और सामाजिक तनाव जैसे संवेदनशील विषयों को उठाती है।
कहानी में षड्यंत्र, वैचारिक कट्टरता और व्यक्तिगत त्रासदी के पहलुओं को नाटकीय रूप में प्रस्तुत किया गया है।
द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड अपने पहले भाग की तरह ही एक बार फिर सामाजिक और वैचारिक बहस को जन्म दे सकती है।
ट्रेलर से स्पष्ट है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक गंभीर मुद्दे पर संवाद छेड़ने का प्रयास है।
लोगों का कहना है कि अब देखना यह होगा कि 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों और समीक्षकों की कसौटी पर कितनी खरी उतरती है।
यह भी पढ़ें: बिना टिकट ट्रेन में चढ़ी युवती, सीट दिलाने के बहाने TTE ने किया रेप

