Sunday, February 22, 2026

सीरिया में माँ के सामने बेटों को मारकर आतंकियों ने फोटो खिंचवाई

सीरिया से दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। सीरिया में चल रहे खूनी संघर्ष के दौरान आतंकवादियों के गिरोह के एक सदस्य ने एक अलावी माँ के बेटों को उसकी आँखों के सामने मार दिया और फिर शवों के साथ फोटो खिंचाई।

शवों के साथ फोटो खिंचवाते हुए उसने अपने अपराधों और आतंकवाद के बारे में शेखी भी बघारी। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना X पर कई हैंडल्स के हवाले से सामने आई है। घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, पर फोटो और वीडियो से नृशंसता साफ नजर आ रही है।

फोटो में दो अलावी शव पड़े नजर आ रहे हैं, जिसके पीछे उनकी असहाय माँ भी नजर आ रही है। हथियारबंद आतंकवादी शव पर बन्दूक ताने हुए फोटो खींचा रहा है। साथ में दूसरे नकाबपोश आतंकी भी देखे जा सकते हैं।

सीरिया में अलावी और सुन्नी मुसलमानों में चल रहा खूनी संघर्ष

बता दें कि सीरिया में मुस्लिमों के दो समुदायों सुन्नी और अलावी मुसलमानों में खूनी संघर्ष में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। अलावी मुसलमान शिया समुदाय की एक शाखा है जो सीरिया में मुस्लिमों की दूसरी सबसे बड़ी धार्मिक आबादी है।

यह संघर्ष ऐसे समय पर चल रहा है जब मुसलमानों के लिए पवित्र माना जाने वाला रमजान का महीना चल रहा है। रमजान के पाक महीने में घात की ताक में बैठना आमतौर पर सही नहीं माना जाता रहा है। पर रमजान के दौरान सीरिया के नरसंहार ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है।

Syria: 72 घंटे में 1300 लोगों की मौत, हिंसा से कांपा सीरिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article