Sunday, March 15, 2026

TCS को हुआ 11909 करोड़ का मुनाफा, शेयर धारकों के लिए किया ऐलान

TCS: टाटा के चैयरमैन रतन टाटा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो केवल दिग्गज उद्योगपति होने के साथ ही अपने नेक कामों के लिए जाने जाते थे और लाखों लोगों के दिलों पर राज करते थे। इसी में से एक है उनकी सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज। TCS ने वित्त वर्ष 2024-25 के दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का रेवेन्यू 8 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत हो गया है, यानि 11909 करोड़ का मुनाफा कंपनी को हुआ है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 10 रुपये प्रति डिविडेंड देने का ऐलान किया है।

TCS ने तिमाही के नतीजे घोषित किये

TCS ने तिमाही के नतीजे घोषित करते हुए कहा कि ऑपरेशंस, कंपनी का रेवेन्यू 64, 259 करोड़ रुपये है। जो पिछले साल की तिमाही से रेवेन्यू से 8 फीसदी ज्यादा है। वहीं दूसरी तिमाही में कंपनी को 11909 करोड़ रूपये का मुनाफा हुआ है। जो पिछले साल के फांइनेस ईयर से ज्यादा है।

स्टेकहोल्डर्स बेहतर बनाने के प्रयास

टीसीएस के नतीजों पर कंपनी से सीईओ और एमडी के कृतिवासन ने कहा, वैश्विक अनिश्चितता के बीच हमारा सबसे बड़ा वर्टिकल बीएफएसआई ने रिकवरी दिखाई है। ग्रोथ मार्केट में जबरदस्त प्रदर्शन करने को मिला है। उन्होंने कहा, हम अपने ग्राहकों, कर्मचारियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स के लिए अपने वैल्यू को और बेहतर बनाने पर ध्यान लगा रहे हैं।

हालांकि यह नतीजे कंपनी के मार्केट बंद होने के बाद घोषित किये गए है। टीसीएस का शेयर 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 4228 रुपये पर क्लोज हुआ है। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा के निधन के टाटा समूह में शोक की लहर है उस बीच टीसीएस ने अपनी तिमाही नतीजे घोषित किए हैं। इसको लेकर कंपनी ने प्रेस कांफ्रेस अभी टाल दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article