Saturday, February 28, 2026

स्विट्जरलैंड में आग लगने से हुई 47 लोगों की मौत

बर्फीली चोटियों, शांत झीलों और खूबसूरत वादियों के लिए दुनिया भर में मशहूर स्विट्जरलैंड नए साल के जश्न के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

राजधानी बर्न से करीब 185 किलोमीटर दूर अल्पाइन क्षेत्र में स्थित क्रैस-मोन्टाना के एक लग्जरी स्की रिजॉर्ट में जोरदार धमाका और उसके बाद लगी भीषण आग ने जश्न को मातम में बदल दिया।

इस हादसे में 47 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि करीब 115 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।

बेसमेंट बार में धमाके के बाद फैली आग

यह भयावह हादसा रिजॉर्ट की मशहूर बार ‘लेन कॉन्सिटेसियो’ में हुआ, जहां नए साल का स्वागत करने के लिए करीब डेढ़ सौ लोग मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आधी रात के आसपास बार के बेसमेंट हिस्से में कुछ लोगों ने शैम्पेन की बोतल में मोमबत्ती जलाई थी।

माना जा रहा है कि इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही सेकंड में विकराल रूप ले लिया।

बार के भीतर लकड़ी की फर्श, छत और साज-सज्जा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते पूरा बेसमेंट धुएं से भर गया।

तेज लपटों और घने धुएं के बीच लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे, लेकिन बेसमेंट से ऊपर जाने वाली सीढ़ियां बेहद संकरी थीं।

इसी दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग दब गए और कई की दम घुटने से मौत हो गई।

भगदड़, बचाव कार्य और जांच शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और राहत एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीमें लगातार इलाज में जुटी हैं। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कई घायलों को गंभीर जलन और धुएं के कारण फेफड़ों में नुकसान हुआ है।

स्विस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और आपातकालीन निकास की कमी जैसे सवाल उठ रहे हैं।

स्विस अखबार ‘ब्लिक’ ने 47 लोगों की मौत का दावा किया है, हालांकि आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है।

मृतकों में कई विदेशी नागरिकों के शामिल होने की भी खबर है, लेकिन उनकी नागरिकता फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

ज्यादातर मृतक युवा बताए जा रहे हैं, जो नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां पहुंचे थे।

पांच दिन का राष्ट्रीय शोक

इस दर्दनाक घटना के बाद स्विट्जरलैंड सरकार ने देशभर में पांच दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

सरकारी इमारतों पर झंडे आधे झुका दिए गए हैं और कई सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article