Friday, February 13, 2026

Singapore passport: दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट बना सिंगापुर का, भारत की बढ़ी रैकिंग

Singapore passport: किसी भी देश की ताकत का अंदाजा उसके पासपोर्ट से लगाया जाता है। वहीं अब सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे पावरफुल पासपोर्ट है। अब पासपोर्ट रैंकिंग की लिस्ट में भारत ने भी बढ़ोतरी की है। यूके स्थित हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रैंकिंग के अनुसार, भारत को इस लिस्ट में 82वां स्थान मिला है। रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के आंकड़ों पर आधारित है। 2022 में भारत 87वें स्थान पर था। वहीं 2023 में भारत को 84वां स्थान प्राप्त हुआ था। भारत के पासपोर्ट पर 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री है।

Singapore passportpassort पर 195 देशों में वीजा फ्री एंट्री

Singapore passport वाले लोग 195 देशों में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं, सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट है। वहीं दूसरे नंबर पर फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन के पासपोर्ट हैं, जिन पर 192 देशों और क्षेत्रों में वीजा फ्री एंट्री की सुविधा मिलती है और तीसरे स्थान पर आस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन हैं। प्रत्येक के पास वीजा के बिना 191 देशों तक पहुंच की सुविधा मौजूद है। वहीं ब्रिटेन, बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नार्वे और स्विट्जरलैंड चौथे स्थान पर हैं। वहीं, अमेरिका एक दशक से भी अधिक समय से सूचकांक में गिरावट जारी रखे हुए है।

पाकिस्तान 100वें स्थान पर

पाकिस्तान की अगर बात करें तो पाकिस्तान ग्लोबल रैंकिंग की लिस्ट में 100वें स्थान पर है। पाकिस्तानी पासपोर्ट के जरिए केवल 33 देशों में वीजा फ्री एंट्री की जा सकती है। 2023 में पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया में 106 नंबर पर था। साथ ही 2023 में पाकिस्तानी पासपोर्ट पर 32 देशों में ही बिना वीजा घूमा जा सकता था, लेकिन अब 33 देशों में जाया जा सकता है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article