Wednesday, February 11, 2026

Rajasthan Exit poll: राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस को झटका, BJP को 3 से 5 सीट संभव

Rajasthan By-Election Exit poll: 13 नवंबर को राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, जिसके नतीजे 23 नवंबर को आने वाले हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, मंगलवार यानी 15 अक्टूबर 2024 को इन सभी सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की जानकारी दी थी। राजस्थान में अलवर की रामगढ़ सीट, झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी और सलूंबर पर मतदान हुआ। साल 2023 के विधानसभा चुनाव के 11 महीने बाद ही इन सीटों पर फिर से मतदान हुए हैं। इस उपचुनाव में 7 सीटों में से बीजेपी को 3 से 5 सीटें मिलने की संभावना है।

कांग्रेस को मात्र 1 से 2 सीटें मिलने की संभावना

राजस्थान में 7 सीटों पर हुए उपचुनाव, जिसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी को 3 से 5 सीट, कांग्रेस को 1 से 2 सीट और अन्य को 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं। राजस्थान की 7 उपचुनाव वाली सीटों में से केवल 1 सीट पर भाजपा थी। साल 2023 के चुनाव में बीजेपी के के पास सिर्फ सलूंबर सीट थी। वहीं, बाकी 6 सीटों में से 4 पर कांग्रेस थी। वहीं, एक सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी और 1 सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आरएलपी का विधायक था।

तो कांग्रेस को होगा 2 से 3 सीट का नुकसान

इन 7 सीटों में से 5 सीटें विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई और 2 सीटें विधायकों के निधन की वजह से खाली हैं। पिछले चुनाव में हाल ही में हुए उपचुनाव की 6 सीटों में से 4 कांग्रेस के पास थीं, ऐसे में कांग्रेस को काफी नुकसान होने की संभावना एग्जिट पोल में की गई है। यदि कांग्रेस को 1 या 2 ही सीटें मिलती हैं तो उसे 2 से 3 सीटों का नुकसान हो सकता है। आपको बता दें कि साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के 11 महीने के अंदर ही इन सभी सीटों पर दुबारा मतदान हुए हैं, जिनमें 5 सीट विधायकों के सांसद बनने की वजह है और 2 सीटें विधायकों के निधन की वजह से खाली थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article