Saturday, March 14, 2026

Shimla Masjid Case: क्या है संजौली मस्जिद विवाद, क्यों मचा बवाल

Shimla Masjid Case:  शिमला में संजौली मस्जिद को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आएं है, लेकिन क्या आप जानते है कि ये विवाद इतना क्यों बढ़ा, क्या है इसके पीछे की वजह तो चलिए आपको बताते है।

Shimla Masjid Case: नमाज के दिन हजारों की संख्या

शिमला के संजौली में मस्जिद निर्माण को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। इसके पीछे की वजह है मस्जिद का रेनोवेशन। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब मस्जिद वापस से तोड़कर बनी तो, उसने आस-पास की जमीन पर कब्जा कर लिया। वहीं जुमे की नमाज के दिन 2000 से ज्यादा लोग इकठ्ठा हो जाते है जिसमें अधिकतर बाहर के लोग शामिल है। इसकी वजह से वहां के लोगों में आक्रोश है और मस्जिद को गिराने की मांग कर रहे है।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

लोगों के मुताबिक इस पांच मंजिला मस्जिद का निर्माण अवैध रूप से किया गया था। प्रदर्शन के चलते पूरे इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई है, लेकिन इसके बावजूद हजारों की संख्या में लोग सड़क पर प्रदर्शन करते हुए नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है।

मस्जिद को गिराने की मांग

इस बात की जानकारी जब हिंदू संगठनों को हुई तो उन्होंने संजौली मस्जिद के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और इस मस्जिद को अवैध बताकर इसे गिराने की मांग उठाई। इसके बाद धीरे-धीरे लोगों का ये प्रदर्शन आक्रोश में बदल गया। बता दें कि जिन लोगों ने विक्रम सिंह के साथ मारपीट की उन सभी पर पुलिस ने कारवाई करते हुए, उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया है। आरोपियों की लिस्ट में दो नाबालिग समेत गुलनवाज (32 साल), सारिक (20 साल), सैफ अली (23 साल), रोहित ( 23 साल) नाम के शख्स शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article