Wednesday, January 28, 2026

Shardiya Navratri 2024: जानें कब होगी घटस्थापना, क्या है शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2024: हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शारदीय नवरात्री मनाई जाती है। इस बार नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है, वही इसका समापन 12 अक्तूबर को रहा है। नवरात्री पर मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। जिसमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदतामा, कात्यायनी, मां कालरात्रि, महागौरी व सिद्धिदात्री शामिल है।

Shardiya Navratri: मां दुर्गा ने किया महिषासुर का वध

हिंदू ग्रंथों के अनुसार देवी दुर्गा और महिषासुर की कहानी का उल्लेख मिलता है। महिषासुर इतना शक्तिशाली था कि कोई भी उसे धरती पर हरा नहीं पा रहा था। तब मां दुर्गा का रौद्ररूप सामने आया, जिसमें मां दुर्गा ने महिषासुर के अलग-अलग अवतारों का, 9 देवियों का रूप लेकर वध किया था। यह युद्ध 9 दिनों तक चला था और 10वें दिन महिषासुर का वध कर दिया था। इसके बाद से ही इस दिन को विजयदशमी के पर्व के रुप में मनाया जाता है।

दो शुभ मुहूर्त

बता दें कि नवरात्री पर घटस्थापना के लिए दो मुहूर्त बन रहे है। पहला शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर बन रहा है। वहीं दूसरा मूहुर्त 11 बजकर 52 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक है। इसलिए इन्हीं मूहुर्त में घटस्थापना कर के मां दुर्गा को अपने घर विराजमान करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article