Thursday, December 25, 2025

SCO Summit: शहबाज-पुतिन मुलाकात में भारत, व्यापार और अफगानिस्तान पर चर्चा

SCO Summit: चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की द्विपक्षीय बैठक ने सबका ध्यान खींचा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस मुलाकात के दौरान शहबाज शरीफ ने खुलकर भारत का भी जिक्र किया और कहा कि पाकिस्तान रूस के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करना चाहता है,

भले ही रूस और भारत के बीच घनिष्ठ संबंध हों। शरीफ ने साफ कहा कि पाकिस्तान व्यापार, ऊर्जा, कृषि और विभिन्न क्षेत्रों में रूस के साथ सहयोग बढ़ाने की इच्छा रखता है।

SCO Summit: दोनों देशों में आई गिरावट

पुतिन ने उनके इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दुर्भाग्य से कई परिस्थितियों के कारण दोनों देशों के बीच व्यापार में गिरावट आई है। उन्होंने पाकिस्तान को हाल के समय में आने वाली कठिनाइयों,

खासकर बाढ़ जैसी आपदाओं का जिक्र करते हुए कहा कि रूस स्थिति का आकलन करेगा और व्यापारिक रिश्तों को सुधारने की दिशा में आगे बढ़ेगा। पुतिन ने यह भी उम्मीद जताई कि शहबाज शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान चुनौतियों से पार पाएगा।

पाक चाहता है संवाद करना

इस मुलाकात में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। अफगानिस्तान की स्थिति, दक्षिण एशिया में स्थिरता, मध्य पूर्व की परिस्थितियां और यूक्रेन युद्ध जैसे मुद्दों पर दोनों नेताओं ने विचार साझा किए।

पुतिन ने कहा कि SCO जैसे बहुपक्षीय मंच क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। पाकिस्तान की ओर से शरीफ ने भरोसा दिलाया कि उनका देश पड़ोसी देशों के साथ स्थिर और सामान्य संबंध चाहता है तथा टकराव की बजाय संवाद को प्राथमिकता देता है।

पुतिन का निमंत्रण स्वीकार

शरीफ ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान सभी अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय संधियों का सम्मान करता है और उम्मीद करता है कि संगठन के सभी सदस्य समान सिद्धांतों पर चलेंगे। बैठक के दौरान उन्होंने नवंबर में रूस यात्रा करने और एससीओ के प्रमुखों की बैठक में शामिल होने के पुतिन के निमंत्रण को भी स्वीकार किया।

यह मुलाकात पाकिस्तान और रूस के बीच संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है। जहां पुतिन ने पाकिस्तान की मौजूदा चुनौतियों पर चिंता जताई,

वहीं शरीफ ने रूस के साथ अपने संबंधों को भारत से प्रभावित हुए बिना मजबूत बनाने का संदेश दिया। यह संवाद भविष्य में दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते खोल सकता है।

Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -

More articles

- Advertisement -

Latest article