Wednesday, January 28, 2026

Sanjauli Mosque: 14 साल पुराना विवाद, सड़कों पर चल रहा घमासान

Sanjauli Mosque: अपनी खूबसूरती और शांत वातावरण के लिए मशहूर हिमाचल आज कल अंशात हो गया है। शिमला में Sanjauli Mosque को लेकर लगातार बवाल मचा हुआ है। इसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। इसको लेकर हिंदू संगठन मस्जिद को अवैध बताते हुए उसे गिराने की मांग करने के साथ जमकर प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Sanjauli Mosque: 14 साल पुराना विवाद

शिमला के संजौली में मस्जिद निर्माण का विवाद 14 साल पुराना है। 2010 से इस अवैध मस्जिद निर्माण का मामला शिमला नगर निगम की अदालत में लंबित है। मगर सरकारें सोती रही और अवैध मस्जिद की मंजिलें बढ़ती रही। गत अगस्त में विक्रम सिंह नामक युवक के साथ करीब 6 लोगों ने मारपीट की थी और पुलिस से बचने के लिए वो मस्जिद में जाकर छुप गए थे। उसके बाद कई हिन्दू संगठन मस्जिद के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। इस मामले ने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया और फिर 14 साल पुराने अवैध निर्माण मामले की परतें खुलती गईं।

नक्शा पास कराये बनी मस्जिद

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना इजाजत और नक्शा पास कराये बिना 5 मंजिला मस्जिद बना दी गई है। जोकि अवैध है और इसे गिराना चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने आते है और इनकी वजह से यहां का माहौल खराब होता है। वहीं मस्जिद के इमाम का कहना है कि मारपीट के मामले में अलग से कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि इस मस्जिद का निर्माण 1947 से पहले का हुआ है तब ये कच्ची हुआ करती थी। इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावार होता जा रहा है। पुलिस ने धारा 163 लागू कर दी है और वहां आने जाने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article