Tuesday, March 17, 2026

Safety Tips If Stuck In Lift: अगर कभी लिफ्ट में फंस जाये तो घबराये नहीं, करें यह काम !

Safety Tips If Stuck In Lift: आज के टाइम में शहरो में बड़ी बड़ी बिल्डिंग्स होती है, जिसमे ना जाने कितने ही फ्लोर्स होते है। कई लोगों के ऑफिस या घर ऊँची-ऊँची मंज़िलो पर होते, जिसके कारण उन्हें लिफ्ट का इस्तेमाल करना ही पड़ता है।

कई बार तो दिन कई-कई बार लिफ्ट उसे करनी पड़ती है। लेकिन आज कल लिफ्ट में कई हादसे भी हो रहे है,जिसकी वजह से लोगों की जान भी जा रही है।

ऐसे में अगर कोई क्लॉस्ट्रोफोबिक है तो उसके लिए तो और बड़ा खतरा होता है,क्योकि की इतनी ऊपर जाने के लिए उससे लिफ्ट का इस्तेमाल करना ही पड़ेगा और अगर लिफ्ट बिच में फंस गयी तो उसकी तबियत ख़राब हो सकती है।

इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे है जिससे अगर आपके साथ कभी ऐसा हो तो आप खुद को बचा सकते है।

Safety Tips If Stuck In Lift: घबराये नहीं, सूझबूझ से काम ले

सबसे पहले तो अगर आप कभी भी लिफ्ट में फंस जाये तो घबराये नहीं, घबराने से सिर्फ आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। सूझबूझ से काम लेना है।

लिफ्ट फसने पर देखें की उसमे अलार्म का बटन कहाँ है और उसे दबाये। ताकि लोगों को पता चल सके की आप लिफ्ट में फंस गए है। इसके बाद अपने फोन से इमरजेंसी सर्विसेज को कॉल करें।

अपने साथ मौजूद इंसान को कॉल करे

Safety Tips If Stuck In Lift: इसके साथ ही अगर आपके साथ लिफ्ट के बाहर कोई मौजूद हो तो उसे कॉल करके मदद के लिए बुलाये। ताकि वह सिक्योरिटी गार्ड या फिर और किसी अथॉरिटी के पास जाकर मदद मांग सके।

लिफ्ट के दरवाज़े न खोले

Safety Tips If Stuck In Lift: लिफ्ट के दरवाजों को कभी भी अंदर से जबरदस्ती खोलने की कोशिश बिलकुल ना करें। ऐसा करना आपको और मुश्किल में डाल सकता है। क्योकि ऐसा करने से लिफ्ट का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम भी डैमेज हो सकता है. जिससे खतरा बढ़ सकता है।

Safety Tips If Stuck In Lift: सांस में लेने में दिक्कत

अगर आपको सांस लेने में दिक्कत महसूस हो तो कोशिश करें कि ज़मीन पर बैठ जाएं और धीमे-धीमे से गहरी साँस ले। अगर आपके पास पानी हो तो थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहे। खुद को शांत रखें और जितना हो सके पैनिक होने से बचे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article