Monday, March 16, 2026

Russia Ukraine War: रूस के न्यूक्लियर चीफ की मौत

Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इसी बीच रूस को बड़ा झटका लगा है। मास्कों में तड़के सुबह एक बम धमाका हो गया था, जिसमें रूसी सेना के जनरल इगोर किरिलोव की मौत हो गई। धमाका उनके अपार्टमेंट के एंट्री गेट पर खड़े एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में हुआ। उस समय किरिलोव अपने असिस्टेंट के साथ स्कूटर से बाहर निकल रहे थे और दोनों ही बम धमाके में मारे गए।

Russia Ukraine War: यह हमला पुतिन के सरकारी आवास से 7 किमी दूर हुआ

One Nation One Election

न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल, केमिकल डिफेंस फोर्सेज (एनबीसी) के प्रमुख किरिलीव पुतिन के करीबी थे। क्रेमलिन हत्या की जांच में जुट गया है। इस हमले को आतंकी हमला बताया जा रहा है। यह हमला पुतिन के सरकारी आवास क्रेमलिन से सिर्फ 7 किमी की दूरी पर हुआ, जिससे रूस की सुरक्षा तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं। हाल के महीनों में रूस के शीर्ष सैन्य और वैज्ञानिक अधिकारियों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बढ़ी हैं। Russia Ukraine War लंबे समय से जारी है।

कई अधिकारियों की हुई हत्या

28 सितंबर को मॉस्को में ड्रोन विशेषज्ञ कर्नल एलेक्सी कोलोमीतसेव मृत पाए गए थे, जो रूसी सेना को ड्रोन ट्रेनिंग देने के लिए जाने जाते थे। 13 नवंबर को क्रीमिया में रूसी नौसेना के अधिकारी वालेरी ट्रानकोवस्की एक बम धमाके में मारे गए। इसके बाद 12 दिसंबर को मॉस्को के पास वैज्ञानिक मिखाइल शत्स्की की हत्या कर दी गई। वह मिसाइलों के लिए एआई सॉफ्टवेयर पर काम कर रहे थे। लगातार हो रही इन घटनाओं से रूस की आंतरिक सुरक्षा को बड़ा झटका लगा है। Ukraine War की खुफिया एजेंसियों पर इन हमलों का आरोप लगाया जा रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है। ये घटनाएं रूस के राजनीतिक और सैन्य हलकों में गहरी चिंता का विषय बन गई हैं।

यह भी पढ़े: Mahakumbh: क्यों 12 साल में मनाया जाता है महाकुंभ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article