Friday, February 13, 2026

Rekha Gupta: शपथ लेते ही दिल्ली CM रेखा गुप्ता एक्शन मोड़ में, जानें कौन सा निर्णय लेकर चौंकाया?

Rekha Gupta: दिल्ली को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। पहली बार विधायक बनी रेखा गु्प्ता को विधायक दल की बैठक में सीएम चुना गया। गुरुवार को रामलीला मैदान में करीब 12 बजकर 20 मिनट पर रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नई सरकार के सीएम के तौर पर शपथ ली। उनके साथ प्रवेश वर्मा समेत 6 अन्य विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्होंने पद और गोपनीयती की शपथ भी ले ली और एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। अपने ताज़ातरीन कदम से उन्होंने यह बता दिया है कि वह शांत बैठने वाली नहीं हैं। रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण के बाद सचिवालय पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार संभाल लिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है।

यमुना नदी सफाई को लेकर लिया फैसला

रेखा गुप्ता ने न केवल दिल्ली सचिवालय पहुंचकर आधिकारिक रूप से सीएम का चार्ज संभाला बल्कि एक बड़ा फैसला भी ले लिया। उन्होंने दिल्ली में काम करने के एक्शन प्लान पर चर्चा करने के लिए गुरुवार शाम 7 बजे कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई। इसमें यमुना सफाई को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया। राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बदलने के साथ यमुना को पुनर्जीवित करने की कार्ययोजना प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को सौंप दी गई है। इसमें सीवेज उपचार क्षमता को बढ़ावा देने और अन्य महत्वपूर्ण उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

यमुना सफाई को लेकर ये है कार्ययोजना

अधिकारियों ने बताया कि इस योजना में प्रमुख नालों को टैप करना, नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करना, जेजे समूहों में जल निकासी प्रणाली को जोड़ना, सभी नालों को रोकना, सामान्य अपशिष्ट उपचार संयंत्रों (सीईटीपी) को अपग्रेड करना, बाढ़ के मैदानों से अतिक्रमण हटाना और रिवरफ्रंट का सुंदरीकरण करना शामिल है। कार्ययोजना के अनुसार डीपीसीसी ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि शहर में पल्ला से असगरपुर गांव तक यमुना के 48 किलोमीटर के हिस्से को “प्राथमिकता -1” (सर्वोच्च प्राथमिकता) प्रदूषित खंड के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article