Friday, February 27, 2026

RCB Stampede: आरसीबी की जीत के जश्न में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ से मची अफरा-तफरी में 10 की मौत

RCB Stampede: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल बाद अपना पहला खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद बेंगलुरु शहर जश्न में डूब गया। फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मंगलवार रात से ही फैंस की भीड़ सड़कों पर उतर आई, आतिशबाजियां हुईं और बेंगलुरु की गलियों में उल्लास की लहर दौड़ पड़ी।

RCB Stampede: चिन्नास्वामी स्टेडियम बना जश्न का केंद्र

RCB Stampede: बुधवार को आरसीबी की विक्ट्री परेड और सम्मान समारोह के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम को चुना गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंच गए।

भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि स्टेडियम के गेट्स खोलते ही भगदड़ मच गई। कई फैंस दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश करते नजर आए, तो कुछ पेड़ों पर चढ़कर स्टेडियम में झांकते दिखे। माहौल बेकाबू हो गया।

ddd
RCB Stampede: आरसीबी की जीत के जश्न में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ से मची अफरा-तफरी में 10 की मौत 3

भगदड़ में 10 की मौत, दर्जनों घायल

RCB Stampede: भीड़ के नियंत्रण से बाहर होते ही गेट नंबर-1 पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ा। जब एक साथ हजारों फैंस ने स्टेडियम में प्रवेश करने की कोशिश की, तो गेट गिर गया और भारी भगदड़ मच गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 7 पुरुष और 1 महिला की पहचान हुई है। कुल 27 घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से 19 को बॉरिंग अस्पताल और 8 को वैदेही अस्पताल ले जाया गया।

rtrt
RCB Stampede: आरसीबी की जीत के जश्न में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ से मची अफरा-तफरी में 10 की मौत 4

आरसीबी खिलाड़ियों के आने से पहले ही बिगड़ गया था हालात

इस कार्यक्रम से पहले आरसीबी की टीम विधानसभा पहुंची थी, जहां मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके बाद टीम बस स्टेडियम के लिए निकली।

लेकिन इससे पहले ही हजारों की भीड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हो चुकी थी। भारी भीड़ को देखते हुए कुछ देर के लिए गेट बंद कर दिए गए थे, जिससे स्थिति और खराब हो गई।

पुलिस और ट्रैफिक एडवाइजरी फेल, कंट्रोल में नहीं आई भीड़

RCB Stampede: बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने आरसीबी की जीत को देखते हुए पहले ही एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की थी। टीम की ओपन बस परेड विधान सौधा से स्टेडियम तक होनी थी, लेकिन ट्रैफिक जाम और मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए ये परेड रद्द कर दी गई। आरसीबी ने सोशल मीडिया पर फैंस से शांति बनाए रखने की अपील भी की थी। बावजूद इसके हालात हाथ से निकल गए।

RCB Stampede: दृश्य भयावह, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई भयावह वीडियो सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि पुलिस घायल और बेहोश लोगों को कंधे पर उठाकर ले जा रही है।

फैंस की चीख-पुकार और अव्यवस्था के दृश्य हर किसी को झकझोर रहे हैं। अब तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी या कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की ओर से औपचारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है।

जश्न से सबक: आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

RCB Stampede: इस दुखद घटना ने एक बार फिर आयोजनों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या आयोजकों ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद फैंस की संभावित भीड़ का सही आकलन किया था?

क्या स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल को पर्याप्त संसाधन और समर्थन मिला था? ये सवाल आने वाले दिनों में बहस का केंद्र बन सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Karnika Pandey
Karnika Pandeyhttps://reportbharathindi.com/
“This is Karnika Pandey, a Senior Journalist with over 3 years of experience in the media industry. She covers politics, lifestyle, entertainment, and compelling life stories with clarity and depth. Known for sharp analysis and impactful storytelling, she brings credibility, balance, and a strong editorial voice to every piece she writes.”
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article