Wednesday, January 28, 2026

Mangey Khan: मशहूर राजस्थानी लोक गायक ने दुनिया को कहा अलविदा

Mangey Khan: राजस्थान के मशहूर लोकगायक मांगे खान का निधन हो गया। उन्होंने 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मांगे खान राजस्थान के मांगणियार समाज के सबसे मशहूर और टैलेंटेड लोक गायक थे। हाल ही में उनकी बायपास सर्जरी भी हुई थी। मांगे खान के गाने लोगों को काफी ज्यादा पसंद थे। लोग उन्हें उनके अंदाज की वजह से काफी ज्यादा पसंद करते थे।

Mangey Khan के निधन से फैंस को लगा झटका

बता दें कि मांगे खान कि निधन 10 सितंबर को हुआ था। वो आमरस रिकॉर्ड बैंड, बाडमेर बॉयज के लीड वोकलिस्ट थे। लोग उन्हें प्यार से ‘मंगा’ बुलाते थे। मांगणियार समाज के सबसे मशहूर और टैलेंटेड वोकलिस्ट थे। मांगे खान के निधन के वजह से उनके फैंस बड़ा झटका लगा है। इनके निधन के खबर के बाद से ही फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Mangey Khan के कंसर्ट थे हाउसफुल

मांगे खान के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने समय पर कई कंसर्ट, हाउसफुल शोज किए थे। उनकी आवाज मांगणियार म्यूजिक की डिमांड को पूरा करती थी। उनकी गायिकी के लोग दीवानें थे। सिंगर ने 20 देशों में 200 से ज्यादा कंसर्ट किए थे। मांगे खान Clockenflap, OFFest, FMM Sines, Festival de la Citè, Ziro Music Festival, Winnipeg फोक फेस्टिवल, म्यूजिक मीटिंग, रिस्पेक्ट फेस्टिवल में उन्होंने परफॉर्म किया था। उनका ग्रुप MTV इंडिया के शो कोक स्टूडियो सीजन 3 में भी नजर आया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article