Thursday, February 5, 2026

Rajasthan: गहलोत ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, सास ने बहू पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप

Rajasthan: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुए बड़े विमान हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘एयर इंडिया की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है.

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर सीएम ने दुःख जताते हुए सभी यात्रियों एवं क्रू मेंबर्स की कुशलता और सुरक्षा हेतु ईश्वर से प्रार्थना की,, वही इस हादसे के बाद प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं ने संवेदना प्रकट की है।

Rajasthan: अशोक गहलोत का भाजपा पर तीखा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ में एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश की भाजपा सरकार को लेकर तीखे तेवर दिखाए और कानून व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जताई। गहलोत ने कहा कि डेढ़ साल के कार्यकाल में ऐसा लग ही नहीं रहा कि राज्य में कोई सरकार काम कर रही है।

चित्तौड़गढ़ सहित पूरे राजस्थान में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, बजरी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और गैंगवार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

गहलोत ने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब भाजपा “चाल, चरित्र और चेहरा” की बातें करती थी,

लेकिन अब भाजपा की सच्चाई सबके सामने है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर भी कटाक्ष किया और कहा कि “जब मेरे पास हेलिकॉप्टर नहीं था तब भाजपा सवाल करती थी, अब देखो, मुख्यमंत्री सबसे ज्यादा हेलिकॉप्टर में उड़ते दिखते हैं।”

बांदीकुई में अटल जनसेवा शिविर का आयोजन

बांदीकुई में पंचायत समिति वीसी कक्ष में अटल जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। जहां बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा की अध्यक्षता में आयोजित अटल जनसेवा शिविर में सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

इस दौरान क्षेत्र में हो रही भीषण बिजली कटौती और उससे उत्पन्न पेयजल संकट का मुद्दा सबसे प्रमुख रहा। विधायक ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि बिजली समस्या समेत अन्य जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

शिविर में उपखंड अधिकारी रामसिंह राजावत, तहसीलदार राजेश सैनी, विकास अधिकारी नितेश सैनी, नगर पालिका ईओ नमन शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

वार्ड नं 33 की पार्षद मंजू सैनी भी वार्डवासियों के साथ बिजली कटौती के मुद्दे को लेकर पहुंचीं और विधायक से जल्द कार्रवाई की मांग की।

RPSC के 40वें चेयरमैन बने उत्कल रंजन साहू

राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्णकालिक अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया. अजमेर स्थित आयोग मुख्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

इस मौके पर डीआईजी ओमप्रकाश, एसपी वंदिता राणा सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे. साहू ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि परीक्षा आयोजन के दौरान गोपनीयता आवश्यक है,

लेकिन इसकी प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए कि युवाओं को उस पर पूर्ण विश्वास हो. उन्होंने कहा कि जो प्रक्रिया चल रही है, वह ठीक दिशा में है, लेकिन समस्याएं हर व्यवस्था में होती हैं और उन्हें पहचानकर सुधार करना ज़रूरी है.

बेटे की हत्या का लगाया पुत्रवधु पर लगाया आरोप

राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र निवासी एक आदिवासी परिवार ने अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

मृतक के पिता धरमा राम ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उनके बेटे भीमाराम की हत्या उसकी पत्नी प्रेमा और अन्य चार लोगों ने साजिश के तहत की है।

धरमा राम ने बताया कि प्रेमा समेत पांच लोगों ने मिलकर पहले से योजना बनाकर भीमाराम की हत्या की है। ज्ञापन के जरिए पीड़ित परिवार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस दौरान आदिवासी समुदाय के कई लोग साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Plane Crash: एयर इंडिया की लंदन जाने वाली उड़ान AI-171 टेक ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुई, 242 सवारियों की जान खतरे में !

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article