Saturday, March 21, 2026

Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा ने किया जैसलमेर दौरा, पढ़ें राजस्थान की बड़ी खबरें

Rajasthan: डीडवाना जिला मुख्यालय पर दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई इस बारिश ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी।

तेज बारिश के चलते शहर के फवारा सर्किल, बस स्टैंड, गोपाल गौशाला रोड, सुरेश डॉक्टर हॉस्पिटल के पास और साल्ट रोड सहित कई इलाकों में पानी भर गया। जलभराव के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

हैरानी की बात ये रही कि कई जगहों पर मोटरसाइकिलें पानी में तैरती हुई नजर आईं। मानसून की दस्तक से जहां मौसम खुशनुमा हुआ, वहीं जल निकासी की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा का जैसलमेर दौरा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज स्वर्णनगरी जैसलमेर पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक गड़ीसर झील पर विधिवत पूजा-अर्चना की और मंत्रोच्चार के बीच आरती की। मुख्यमंत्री ने यहां वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान का समापन भी किया।

आरती के बाद वे गड़ीसर लेक से सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पहले से ही चाक-चौबंद थी।

अयोध्या में हुआ अलवर हलवाई विकास समिति का शपथ ग्रहण

अलवर हलवाई विकास समिति का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक नगरी अयोध्या में आयोजित किया गया। समिति के कुल 180 सदस्यों में से 103 सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में विनोद कुमार अग्रवाल ने अध्यक्ष पद की शपथ ली, ज

बकि विनोद कुमार सैनी को उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार शर्मा को मंत्री, खैरातिलाल सैनी को उप मंत्री और राजेश कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि वे समिति को निष्ठा और कर्तव्य के साथ आगे बढ़ाएंगे और किसी भी समस्या का समाधान समय पर करेंगे।

अलवर-रामगढ़ हाईवे बना हादसों का हॉटस्पॉट

डीडवाना जिला मुख्यालय पर दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज मेघ गर्जना के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक चली इस बारिश से शहर के फवारा सर्किल, बस स्टैंड, गोपाल गौशाला रोड,

सुरेश डॉक्टर हॉस्पिटल के पास और साल्ट रोड सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। कुछ स्थानों पर पानी में मोटरसाइकिलें तक तैरती नजर आईं। जहां इस बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं जलभराव के चलते आमजन को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।

अलवर में युवक ने खाया जहर

अलवर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के माचियाका बांस गांव से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां 21 वर्षीय पवन पुत्र पूरण ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अलवर में उत्साह

अलवर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले भर में भव्य योग शिविरों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम पुराने सूचना केंद्र में आयोजित हुआ, जहां केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भाग लेते हुए योग के लाभ बताए और कहा कि योग न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति भी देता है।

कार्यक्रम के बाद वे इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचे, जहां सैकड़ों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला, एडीएम सिटी बिना महावर समेत अनेक अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

जिले के स्कूलों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर भी योग सत्र आयोजित हुए, जिससे पूरे जिले में योग का उत्साह और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश फैलाया गया।

श्रीमाधोपुर में योग दिवस पर उपखंड स्तरीय आयोजन

सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उपखंड स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भव्य आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ, जहां सैकड़ों विद्यार्थियों, अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी अजय सिंह खर्रा मौजूद रहे। उनके साथ एसडीएम अनिल कुमार, तहसीलदार जगदीश प्रसाद बैरवा, बीडीओ सुनील कुमार समेत अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

सभी ने सामूहिक रूप से योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। वक्ताओं ने योग को भारत की प्राचीन विरासत बताते हुए इसके शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों को रेखांकित किया।

आयोजन का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना रहा।

बानसूर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

बानसूर के सेठ चिंटू लाल धन्ना लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपखंड स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक देवी सिंह शेखावत, उपखंड अधिकारी अनुराग हरित, तहसीलदार गजेंद्र सिंह राठौड़, डीएसपी दशरथ सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

योगाचार्य रतिराम कुमावत और राजकुमार यादव के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योग संदेश LED के माध्यम से प्रसारित किया गया। विधायक शेखावत ने कहा कि योग न केवल भारत की प्राचीन विरासत है,

बल्कि विश्व में भाईचारे और मानसिक संतुलन का संदेश भी देता है। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण भी किया गया और सभी ने भविष्य में योग को और बड़े स्तर पर मनाने का संकल्प लिया।

चित्तौड़ दुर्ग से योग का ऐतिहासिक संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चित्तौड़गढ़ में योग का ऐतिहासिक और भव्य नज़ारा देखने को मिला। ऐतिहासिक विजय स्तंभ के सामने जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभारी मंत्री मंजू बाघमार, सांसद सीपी जोशी,

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलेक्टर आलोक रंजन सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। आमजन ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के जरिए योग से जुड़ा सेहत, संस्कृति और संस्कार का संदेश पूरे जिले में गूंज उठा। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने लोगों से नियमित योग अपनाने की अपील की और इसे जीवनशैली का अहम हिस्सा बताया।

मोटरसाइकिल से ले जा रहा था 16 किलो डोडाचूरा

प्रतापगढ़ जिले में पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पीपलखूंट थाना पुलिस ने कडबलिया मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 15.990 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी प्रकाश पिता हिरालाल, निवासी झांसडी, मोटरसाइकिल से यह मादक पदार्थ लेकर जा रहा था और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

आरोपी के पास डोडाचूरा रखने का कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है, साथ ही उसकी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: देवर के प्यार में हुई पागल, मुस्कान ने दोनों बच्चों को दिया जहर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article