Friday, March 14, 2025

Rajasthan Budget 2025: बजट में दीया ने सबकुछ दिया, राजस्थान के विकास का मॉडल पेश किया, जानें क्या-क्या मिला?

Rajasthan Budget 2025: राजस्थान की उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी राजस्थान विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर रही है। राजस्थान बजट 2025 में इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। जयपुर मेट्रो के अगले फेज के विस्तार की योजना पेश की गई है, जिससे शहर की यातायात सुविधा में सुधार होगा। अटल ज्ञान केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो शिक्षा और तकनीकी विकास को बढ़ावा देंगे। राज्य में 8 नए जिलों के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान बजट की प्रमुख घोषणाएं

Rajasthan Budget 2025: पशुपालन और खेती

1000 नए दूध संग्रहण केंद्र खोले जाएंगे।

100 वेटनरी डॉक्टर और 1000 वेटनरी इंस्पेक्टर की भर्ती।

गौशालाओं में प्रति पशु अनुदान को बढ़ाकर 50 रुपए प्रति पशु किया जाएगा।

पशुधन मुफ्त आरोग्य योजना में दवाइयों की संख्या बढ़ाकर 200 की जाएगी।

सामाजिक सुरक्षा और पेंशन

बुजुर्गों और विधवा महिलाओं के पेंशन में वृद्धि, अब पेंशन राशि 1250 रुपए प्रतिमाह होगी।

आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को हफ्ते में 5 दिन दूध मिलेगा।

70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर पर मुफ्त दवा मिलेगी।

रोजगार और युवा विकास

1 लाख 50 हजार नौकरियों का सृजन निजी क्षेत्र में होगा।

1।25 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी, जिसमें 5000 कृषि कनेक्शन और 5 लाख घरेलू कनेक्शन शामिल हैं।

“विश्वकर्मा युवा उद्यमी योजना” के तहत 25 हजार महिला, एससी-एसटी उद्यमियों को लाभ मिलेगा।

50 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण मिलेगा, और 750 स्टार्टअप को फंडिंग दी जाएगी।

1500 स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब्स स्थापित की जाएंगी।

कोटा में विश्वकर्मा स्किल इंस्टीट्यूट की स्थापना 150 करोड़ रुपए से की जाएगी।

सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर

राजस्थान के 15 शहरों में रिंग रोड बनेगी।

जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण के लिए 12,000 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे।

500 नई रोडवेज बसें खरीदी जाएंगी, शहरी क्षेत्रों में 500 और बसें लाए जाएंगे।

सड़क दुरुस्ती के लिए 6,000 करोड़ का प्रावधान। 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनाए जाएंगे।

सामाजिक कल्याण और स्वास्थ्य

1000 ट्यूबवेल और 1500 हैंडपंप लगाए जाएंगे।

5,000 नए परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना में जोड़ा जाएगा।

राजस्थान के 10 जिला मुख्यालयों पर गर्ल चाइल्ड केयर सेंटर बनाए जाएंगे।

सांस्कृतिक गतिविधियां और पर्यटन

975 करोड़ रुपए की राशि पर्यटन विकास के लिए। 100 करोड़ से आदिवासी पर्यटन सर्किट का विकास होगा।

बुजुर्गों को मुफ्त धार्मिक यात्रा करवाई जाएगी (50,000 ट्रेन और 6,000 हवाई यात्रियों के लिए)।

जल आपूर्ति और ऊर्जा

2 लाख घरों को नए पानी कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।

राजस्‍थान नारी सशक्तिकरण राजीविका मिशन के तहत 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी का दर्जा मिलेगा।

150 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना (पहले 100 यूनिट थी)। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपए से सड़क सुधार कार्य किए जाएंगे।

महिलाओं को 1 लाख तक ऋण 1।5% ब्याज दर पर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े: Mahakumbh Travel Tips: आप भी महाकुंभ जा रहे हैं? ऐसे करें बैग पैक, सामान में रखें ये चीजें

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest article