Wednesday, February 11, 2026

Rajasthan BJP: मदन राठौड़ को मिली राजस्थान BJP की कमान, निर्विरोध जीत रचा इतिहास, जानें कौन हैं राठौड़?

Rajasthan BJP: राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को राजस्थान भाजपा का एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया। पार्टी नेताओं ने बताया कि राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने शनिवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने के बाद भाजपा राजस्थान अध्यक्ष का पद बरकरार रखा है। इससे पहले उनको भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने जुलाई 2024 में राजस्थान भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया था। अब उनको चुनावी प्रक्रिया के तहत पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद से वह एक बार फिर से राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान हुए हैं।

Rajasthan BJP: दूसरा नामांकन नहीं होने चुने गए निर्विरोध

बता दें कि प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के साथ शुरू हो गई। राठौड़ प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। दूसरा कोई और नामांकन नहीं होने की वजह से मदन राठौड़ को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

राष्ट्रीय परिषद के 25 सदस्य भी चुने गए

जयपुर स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को चुनाव प्रभारी और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी ने मदन राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। शुक्रवार को नामांकन पत्रों के 5 सेट जमा किए गए और सभी प्रस्तावों में मदन राठौड़ का नाम था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के 25 सदस्य भी राज्य से चुने गए। वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में हिस्सा लेंगे।

यह है मदन राठौड़ की पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि मदन राठौड़ मूल रूप से पाली जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह राज्यसभा सांसद हैं। मदन राठौड़ पाली जिले की सुमेरपुर सीट से 2 बार विधायक रह चुके हैं। बताया जाता है कि उन्होंने 1972 से लेकर 1978 तक संघ के प्रचारक के रूप में काम किया था। राठौड़ 5 बार बीजेपी के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

यह भी पढ़े: GI TAG: कुंदन मीना ज्यूलरी बढ़ाएगी शान, खीर मोहन बनेगा हरदिल अजीज पकवान, जानें कैसे?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article