Monday, February 23, 2026

Rajasthan: राजस्थान में भाजपा सदस्यता अभियान में 9 लाख का आंकड़ा पार

BJP membership campaign in Rajasthan: राजस्थान में 3 सितंबर से शुरू हुए भाजपा के अभियान धीरे-धीरे परवान चढ़ रहा है। अभियान का अभी बूथ लेवल पर सदस्य बनाने का कार्यक्रम चल रहा है। पहला फेज 30 सितंबर तक चलेगा। अभियान में अब तक 9 लाख से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं। बूथ लेवल से शुरू हुए इस सदस्यता अभियान को गति देने के लिए बीजेपी 11 से 17 सितंबर तक महासंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। एक अक्टूबर से शरू होने वाले दूसरे फेज में मुख्यमंत्री से लेकर पंचायत समिति सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष से लेकर शक्ति केंद्र प्रमुख तक बूथ स्तर पर जाकर आम जनता को पार्टी की रीति और नीति से जोड़ने का काम होगा।

एक अक्टूबर से सामूहिक सदस्यता अभियान

अभियान के प्रदेश संयोजक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि पहले फेज 17 सितंबर के बाद 21 को राष्ट्रीय और 23 और 24 सितंबर को प्रदेश स्तर की समीक्षा होगी, जिसमें सदस्यता अभियान के लक्ष्य और खामियों पर चर्चा होगी। इसके साथ आगे दूसरे चरण की चर्चा होगी। इसके बाद एक अक्टूबर से सामूहिक सदस्यता अभियान चलेगा, जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर पंचायत समिति सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष से लेकर शक्ति केंद्र प्रमुख तक बूथ स्तर पर जाकर जनता को पार्टी की रीति और नीति से जोड़ने का काम करेंगे। चतुर्वेदी ने बताया कि 2014 में 80 लाख, वर्ष 2019 में राजस्थान में 53 लाख सदस्य बने थे।

सवा करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार प्रदेश में सवा करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सवा करोड़ मिनिमम है। इसके बाद जितना अधिक हो वो निर्धारित नहीं है, लेकिन जिस तरह से प्रदश की जनता का जुड़ाव भाजपा के साथ दिख रहा है, उससे जल्द ही लक्ष्य की प्रॉपटी होगी। मुस्लिम बाहुल्य बूथ पर सदस्यों की कम संख्या को लेकर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि पार्टी ने इस बार इस अभियान को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बनाया है। सर्वव्यापी का मतलब है हर क्षेत्र में जिसमे गली मोहले, बस्ती ढाणी तक पहुंचे. सर्वस्पर्शी मतलब सामाजिक जीवन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति तक जिसमे महिला पुरुष युवा सब को जाती धर्म से ऊपर उठाकर पार्टी की रीति और नीति से जोड़ने का काम किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article