Thursday, February 12, 2026

Raja Raghuwanshi Murder Case: जानें सोनम ने कितने में पति को मारने की दी थी सुपारी, हत्यारों ने मर्डर करने से कर दिया था इंकार

Raja Raghuwanshi Murder Case: मेघालय में हुए चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब तक की जांच में साफ हो चुका है कि यह महज एक अनायास घटना नहीं थी, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी।

जिसमें मुख्य भूमिका राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी की रही। पैसे का लालच और रिश्तों की आड़ में रची गई इस खौफनाक प्लानिंग में कई लोग शामिल थे और सोनम ने इस पूरे मामले की कमान खुद अपने हाथों में ली थी।

Raja Raghuwanshi Murder Case: 20 लाख दिये शूटरों को

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि घटना के दिन जब सोनम अपने पति राजा के साथ शिलॉन्ग ट्रिप पर थी, तब उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर राजा की हत्या की योजना बनाई।

जांच में शामिल एक चौंकाने वाला तथ्य यह भी सामने आया कि जब उसके साथियों ने थकान का हवाला देते हुए राजा को मारने से मना कर दिया, तब सोनम ने उन्हें 20 लाख रुपये देने का लालच दिया। इतना ही नहीं, उसने राजा के पर्स से तत्काल 15,000 रुपये नकद निकालकर उन्हें बतौर एडवांस सौंप दिए।

पुलिस ने जांच को डिजिटल सबूतों की ओर मोड़ दिया

यह पूरा घटनाक्रम शिलॉन्ग की एक सुनसान पहाड़ी पर घटा, जहां राजा को सुनियोजित तरीके से अलग-थलग किया गया। पुलिस को शक है कि सोनम ने ट्रिप की योजना ही इस उद्देश्य से बनाई थी ताकि राजा को ऐसी जगह ले जाया जा सके जहां हत्या करना आसान हो और शक भी न हो।

अब जब हत्या की मंशा और पैसों की लेन-देन का मामला सामने आ चुका है, तो पुलिस ने जांच को डिजिटल सबूतों की ओर मोड़ दिया है। सोनम समेत अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजैक्शन और लोकेशन डेटा खंगाले जा रहे हैं।

सोनम का प्रेमी इस साजिश में शामिल

पुलिस के अनुसार, पांच ऐसे मोबाइल नंबरों की पहचान की गई है जो सीधे-सीधे इस साजिश से जुड़े हैं। ये नंबर हैं: राजा रघुवंशी, सोनम रघुवंशी, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल उर्फ विक्की ठाकुर के। इन सभी की लोकेशन मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय पाई गई है।

सबसे सनसनीखेज खुलासा यह है कि सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा भी पूरे समय इस साजिश से जुड़ा रहा। वह इंदौर में रहकर न केवल सोनम से लगातार संपर्क में था, बल्कि सोनम अपनी लाइव लोकेशन भी उसे भेज रही थी।

यही लोकेशन आगे आनंद, आकाश और विशाल तक ट्रांसफर हो रही थी, जो इस बात को साबित करता है कि हत्या की योजना में हर कदम पर डिजिटल समन्वय था।

धोखा और डिजिटल प्लानिंग

पुलिस को यह भी जांचना है कि क्या इन पांच लोगों के अलावा भी कोई और इस साजिश का हिस्सा था या नहीं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स और बैंकिंग डेटा की जांच से यह स्पष्ट होता जा रहा है कि हत्या एक सुनियोजित षड्यंत्र था, जिसे आर्थिक लालच और रिश्तों की आड़ में अंजाम दिया गया।

फिलहाल सोनम रघुवंशी और अन्य आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं और पूछताछ जारी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, यह मामला केवल एक घरेलू विवाद से उठकर एक बड़े क्रिमिनल नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है, जिसमें लालच, धोखा और डिजिटल प्लानिंग का संगठित इस्तेमाल हुआ है।

यह भी पढ़ें: Rajeev Ghai DCAS: ऑपरेशन सिंदूर में झंडे गाड़ने वाले राजीव घई को एक और जिम्मेदारी, बने डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article