Thursday, February 12, 2026

Raja Raghuwanshi Murder Case: मेघालय में सोनम ने की पति की हत्या, फिर खुद लापता होने का किया नाटक

Raja Raghuwanshi Murder Case: मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी को क्या ही पता था कि वो जिस पत्नी के साथ हनीमून मनाने जा रहा है वहीं उसकी हत्या करवा देगी। दरअसल ऐसा ही कुछ हुआ राजा के साथ। हनीमून पर गए राजा और सोनम 17 दिनों से लापता थे।

Raja Raghuwanshi Murder Case: गाजीपुर से किया गया गिरफ्तार

2 जून को राजा की लाश बरामद हुई लेकिन सोनम का कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद से दोनों के घर वाले और पुलिस भी सोनम की खोज खबर में लग गई, लेकिन जब मामला का खुलासा हुआ तो सभी को चौका दिया….

राजा की हत्या की मास्टरमाइंट कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी सोनम थी। जिसे गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है और उसने अपने पति की हत्या कराने के लिए सुपारी दी थी।

सोनम ने बुक की थी मेघालय की टिकट

बता दें कि राजा औऱ सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। सोनम ने ही 20 मई को मेघालय जाने की टिकट खुद बुक की थी लेकिन वापस लौटने की कोई भी टिकट की बुकिंग नहीं थी।

वहीं 23 मई को दोनों शिंलाग पहुंचते है और जिसके बाद से दोनों की लाश नहीं मिलती। फिर पुलिस को अचानक मिलती है 2 जून को राजा की लाश औऱ उसकी हत्या कराने के बाद सोनम लापता हो जाती है।

वहीं पुलिस को शक ना हो इसी लिए राजा के लाश के पास अपनी टी-शर्ट और एक पर्स छोड़ जाती है, जिससे लोगों को लगे की उसे कोई जबरन वहां से उठा ले गया है।

पुलिस ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि कॉल ट्रेस से सोनम और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि अगर सोनम को शादी नहीं करनी थी ना करती, लेकिन किसी की हत्या करने का हक किसने दिया।

क्या रिश्ते इतने खोखले हो चले हैं कि प्रेम अब छल की वेशभूषा पहनकर सामने आ रहा है। क्या अब विवाह विश्वास नहीं, वारदात बनता जा रहा है? सवाल तो ढेर सारे हैं जिनके जवाब सोनम भी नहीं दे पाएगी।

यह भी पढ़ें: Today Highlights: आज की 25 बड़ी खबरें, 9 जून 2025

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article