Monday, March 16, 2026

Rain Alert: बारिश ने मचाई तबाही, पुणे में लोगों को घरों से किया जा रहा रेस्क्यू

Rain Alert: मानसून का असर देशभर में देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई तक झमाझम बारिश हो रही है। देर रात हुई बारिश ने लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत पहुंचा दी है। दिल्ली-एनसीआर में खूब बारिश हुई है। जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है। वहीं महाराष्ट्र में हुई तेज बारिश ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।

Rain Alert महाराष्ट्रा से लेकर कर्नाटक तक स्कूल बंद

पुणे में लोगों को घर से रेस्कयू करना पड़ रहा है। इसकी वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। बारिश इतनी ज्यादा तेज हुई की पुणे की 15 सोसाइटी में बारिश का पानी घुस गया है। पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में प्रशासन ने स्कूलों को छुट्टी जारी कर दी है। वहीं दूसरी तरफ पालघर में भी गुरुवार को स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही साउथ का भी बुरा हाल हो रखा है। कर्नाटक के बेलगावी में भी स्कूल कॉलेज को बंद करने का आदेश दिया गया है।

दिल्ली में येलो Rain Alert अलर्ट जारी

दिल्ली में सुबह हल्की बारिश देखने को मिली है, इसकी वजह से लोगों को लोगों को ऊमस में राहत मिली है। सड़कों पर लोग भीगते हुए नजर आएं। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई, जिसकी वजह से कई जगहों पर जलजमाव भी देखने को मिला है। वहीं बारिश के बीच दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने वाला है।

बारिश के बीच ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात की भीड़ और धीमी गति से वाहनों की आवाजाही देखी गई। बारिश की वजह से सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है। वहीं पुणे में हुई भारी बारिश की वजह से लोगों के घरों में पानी घुस गया है। पुणे के एकता नगर और विट्ठल नगर में हाल ये हुआ है सड़कें लबालब पानी से भरी हुई है। लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Madhuri
Madhurihttps://reportbharathindi.com/
पत्रकारिता में 6 वर्षों का अनुभव है। पिछले 3 वर्षों से Report Bharat से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले Raftaar Media में कंटेंट राइटर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट के रूप में कार्य किया। Daily Hunt के साथ रिपोर्टर रहीं और ETV Bharat में एक वर्ष तक कंटेंट एडिटर के तौर पर काम किया। लाइफस्टाइल, इंटरनेशनल और एंटरटेनमेंट न्यूज पर मजबूत पकड़ है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article