Thursday, February 12, 2026

Promises: कांग्रेस मुख्यालय पर कतारें, AAP नेताओं को घेरा,; चुनाव में वादे कर फंसे इंडी गठबंधन के दल

Congress Election Promises: इस बार के लोकसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन ने जनता से बड़े-बड़े वादे तो कर लिए लेकिन अब ये वादे ही उसकी ही गले की फांस बन रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं ने विपक्षी दलों के इन नेताओं से रुपयों की माँग करते हुए अब हंगामा शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों संजय सिंह और राघव चड्ढा की कार को घेर कर महिलाओं ने पैसों की मांग की है।
नई दिल्ली में संजय सिंह और राघव चड्ढा से महिलाओं ने चुनावी वादे के एक-एक लाख रुपए मांगे। इन महिलाओं का कहना था कि उन्हें जो खटाखट-खटाखट पैसे दिए जाने के वादे किए गए थे, अब वो पैसे कहां हैं। कांग्रेस अपने ही घोषणा-पत्र और आम लोगों में बाँटे गए गारंटी कार्ड में फँस गई हैं। कांग्रेस दफ्तरों पर भी महिलाएं पैसों की मांग करने पहुंच रही है।

महिलाओं ने घेरा तो बचकर निकलते दिखे नेता

कांग्रेस ने महिलाओं से वादा किया था कि 5 जून, 2024 से ही महिलाओं के खाते में पैसे पहुंचने शुरू हो जाएंगे। संजय सिंह और राघव चड्ढा को घेर कर महिलाओं ने कहा कि आप हमसे दुआ लेकर ही जाना। इस दौरान दोनों ही AAP नेता इन महिलाओं से बच कर निकलते हुए नज़र आए। कांग्रेस ने इन महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए देने का वादा किया था। साथ ही बेरोजगार युवाओं को भी नियमित वेतन देने का वादा किया गया था।

लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कतारें

इससे पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर मुस्लिम महिलाओं की लंबी कतार लग गई थी। ये सभी 1 लाख रुपए की मांग कर रही थीं। मुस्लिम महिलाएँ अपना-अपना पहचान-पत्र समेत अन्य दस्तावेज लेकर कांग्रेस के दफ्तर पहुंची थीं। इन महिलाओं ने अपने हाथों में कांग्रेस का ‘गारंटी कार्ड’ भी थाम रखा था, जिसमें एक लाख रुपए के वेतन के अलावा हर शिक्षित युवा को पक्की नौकरी देने का वादा किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest article